Inkhabar

Lok Sabha Election 2024: मोदी की विदाई तय, खरगे का बीजेपी पर हमला

नई दिल्ली/लखनऊ। Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार (15 मई) को लखनऊ में कहा कि चार चरण में हुए लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया अलायंस मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जनता ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि 4 जून को इंडिया […]

Mallikarjun Kharge PC
inkhbar News
  • Last Updated: May 15, 2024 12:49:07 IST

नई दिल्ली/लखनऊ। Mallikarjun Kharge News: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार (15 मई) को लखनऊ में कहा कि चार चरण में हुए लोकसभा चुनाव के बाद इंडिया अलायंस मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि जनता ने पीएम मोदी की विदाई तय कर दी है। उन्होंने आगे कहा कि 4 जून को इंडिया गठबंधन नई सरकार बना रही है। कांग्रेस प्रमुख ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के साथ उत्तर प्रदेश की राजधानी में संयुक्त प्रेस वार्ता करते हुए हुए यह टिप्पणियां कीं।

क्या बोले खरगे?

इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का दावा करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि चार चरण के चुनाव पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूत स्थिति में है। जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की विदाई तय कर दी है। उन्होंने कहा कि पूरे देश का माहौल देखकर हम कह सकते हैं कि 4 जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है।

लोकतंत्र को बचाने का चुनाव

उन्होंने आगे कहा कि 2024 का चुनाव सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है। यह लोकतंत्र और संविधान बचाने का चुनाव है। यह विचारधारा का चुनाव है। एक ओर गरीबों के पक्ष में लड़ने वाली पार्टियां एक होकर लड़ रही हैं। दूसरी ओर जो अमीरों के साथ रहकर अंधश्रद्धा और जो अपने को ठीक लगता है, वैसे लोग धर्म के आधार पर लड़ रहे हैं।

बसपा को लेकर क्या बोले?

बसपा द्वारा INDIA गठबंधन के खिलाफ चुनाव में प्रत्याशीा उतारने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यही अपील करूंगा कि बहुजन समाज के लोग जो बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर में आस्था रखते हैं। उन्होंने कहा कि जो उनके बनाए हुए संविधान को बचाना चाहते हैं वो अपना वोट खराब न करें। अखिलेश ने कहा कि INDIA गठबंधन की मदद करें जिससे लोकतंत्र मज़बूत हो सके।

यह भी पढ़ें-

Road Accident: आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की टक्कर में जिंदा जले छह लोग

दिल्ली में आज CUET-UG की परीक्षा टली, जानें अब कब होगा एग्जाम