Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • दो महिलाओं के साथ पकड़ाया दामाद…सास को देखकर 3 घंटे तक पलंग के नीचे छिपा रहा

दो महिलाओं के साथ पकड़ाया दामाद…सास को देखकर 3 घंटे तक पलंग के नीचे छिपा रहा

पटना। बिहार के भागलपुर से प्रेम-प्रसंग का एक मामला सामने आया है। जिसमें तीन बच्चों का पिता अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा था। उसका दो महिलाओं के साथ चक्कर चल रहा था। हालांकि उसकी सास ने उसे देख लिया और उसका पीछा किया। व्यक्ति अपनी दोनों प्रेमिका को लेकर एक […]

Son-in-law caught with two women
inkhbar News
  • Last Updated: May 15, 2024 13:01:02 IST

पटना। बिहार के भागलपुर से प्रेम-प्रसंग का एक मामला सामने आया है। जिसमें तीन बच्चों का पिता अपनी पत्नी को छोड़कर दूसरी महिला के साथ रह रहा था। उसका दो महिलाओं के साथ चक्कर चल रहा था। हालांकि उसकी सास ने उसे देख लिया और उसका पीछा किया। व्यक्ति अपनी दोनों प्रेमिका को लेकर एक फ़्लैट में घुस गया और दरवाजा बंद कर लिया।

पलंग के नीचे मिला दामाद

सास ने फिर अपनी बेटी को वहीं पर फ़ोन करके बुला लिया। दरवाजा खोलने के लिए 3 घंटे तक जबरदस्त हाईवोल्टेज ड्रामा देखा गया। आसपास के लोग वहां पर इकठ्ठा हो गए। पत्नी और सास दरवाजा खोलने के लिए चिल्लाती रही लेकिन डर के मारे व्यक्ति ने गेट नहीं खोला। बाद में पुलिस को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब दरवाजा खुलवाया तो पति पलंग के नीचे छिपा हुआ मिला।

पहली पत्नी से थी अनबन

वहीं फ्लैट में मौजूद दो महिलाओं में से एक भाग गई और एक पकड़ी गई। दूसरी महिला गर्भवती थी। मामला भागलपुर का है। जहां 2008 में सुलतानगंज थाना के सिमरिया गांव की माला देवी से संजय बिंद की शादी हुई थी। दोनों के तीन बच्चे नहीं हैं। 2019 में पत्नी ने संजय पर दहेज़ प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया तो वह भागकर भगलपुएर आ गया। यहां दूसरी महिला के साथ इश्क़ करने लगा। सास का आरोप है कि दूसरी महिला जो गर्भवती है वह संजय की ही पत्नी है। उसने यहां पर शादी कर ली है।

 

Lakhimpur Kheri: इयरफोन लगाना पड़ा महंगा, ट्रेन से कटकर युवक की हुई मौत