Inkhabar
  • होम
  • खेल
  • भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के रिटायरमेंट पर क्या बोले फैंस, देखें सर्वे

भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के रिटायरमेंट पर क्या बोले फैंस, देखें सर्वे

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गुरुवार को संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा है कि वह 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मुकाबले के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लेंगे. छेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने रिटायरमेंट […]

(Sunil Chhetri)
inkhbar News
  • Last Updated: May 16, 2024 22:05:45 IST

नई दिल्ली: भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने गुरुवार को संन्यास लेने का ऐलान कर दिया. उन्होंने कहा है कि वह 6 जून को कुवैत के खिलाफ फीफा विश्व कप क्वालीफिकेशन मुकाबले के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से रिटायरमेंट ले लेंगे. छेत्री ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने अपने रिटायरमेंट की घोषणा की.

सुनील छेत्री की रिटायरमेंट वाली खबर से भारतीय फुटबाल प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है. iTV नेटवर्क ने एक सर्वे के जरिए छेत्री के रिटायरमेंट को उनके फैंस किस तरह से देख रहे हैं, इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश की है. आइए जानते हैं सर्वे के नतीजे…

क्या भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के रिटायरमेंट से आपको झटका लगा है?

हाँ- 42%
नहीं- 54%
कह नहीं सकते- 4%

भारतीय फुटबॉल का ऑल टाइम ग्रेट खिलाड़ी आप किसे मानते हैं?

सुनील छेत्री- 42%
भाईचुंग भुटिया- 18%
आईएम विजयन- 9%
कह नहीं सकते- 31%

क्या भारत में क्रिकेट के अलावा बाक़ी खेलों को उचित सम्मान नहीं मिलता?

हाँ- 45%
नहीं- 53%
कह नहीं सकते- 2%

किस खेल के मुक़ाबलों को आप देखकर सबसे ज़्यादा रोमांचित होते हैं?

क्रिकेट- 60%
फुटबॉल- 17%
हॉकी- 5%
टेनिस- 2%
कोई अन्य खेल- 16%