Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Road Accident: पुणे में तेज रफ्तार पोर्शे कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

Road Accident: पुणे में तेज रफ्तार पोर्शे कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो की मौके पर मौत

नई दिल्ली। Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र के पुणे में बीती रात कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा तथा कई मीटर तक घिसटता चला गया। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों […]

road accident
inkhbar News
  • Last Updated: May 19, 2024 14:21:54 IST

नई दिल्ली। Maharashtra Road Accident News: महाराष्ट्र के पुणे में बीती रात कल्याणी नगर इलाके में एक तेज रफ्तार पोर्श कार ने मोटरसाइकिल में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस टक्कर से बाइक चालक अपना संतुलन खो बैठा तथा कई मीटर तक घिसटता चला गया। इस भीषण हादसे में बाइक पर सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

मामला दर्ज

पुणे सिटी के डीसीपी विजय कुमार के अनुसार पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। आईपीसी की कई धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कानूनी कार्यवाही जारी है। थाना पुलिस इस केस में आगे की जांच कर रही है। डीसीपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुणे पुलिस को इस घटना की सूचना सुबह लगभग तीन बजे मिली। कॉलर ने पुलिस को पुणे बैलर पब के पास सड़क दुर्घटना की सूचना दी। बता दें कि पुणे शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने पहले ही दिशानिर्देश जारी कर कहा था कि सभी बार, पब, रेस्तरां तथा छत पर बने होटल रात के समय 1 बजे के बाद बंद कर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़ें-

Swati Maliwal Case: क्या AAP स्वाति मालीवाल की संसद सदस्यता खत्म करा सकती है?

Tags