Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • दूसरी लड़की के साथ फोटो लेने पर दूल्हे को दुल्हन ने जड़ा थप्पड़, देखें Viral Video

दूसरी लड़की के साथ फोटो लेने पर दूल्हे को दुल्हन ने जड़ा थप्पड़, देखें Viral Video

नई दिल्ली। Bride slaps groom viral video: लड़का पक्ष और लड़की पक्ष दोनों के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। अपनी शादी को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। जिसके लिए कई महीनों से तैयारियां भी शुरू हो जाती है। अक्सर शादी की वीडियो इंटरनेट पर आती है तो लोगों के बीच […]

Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: May 23, 2024 10:41:02 IST

नई दिल्ली। Bride slaps groom viral video: लड़का पक्ष और लड़की पक्ष दोनों के लिए शादी का दिन बेहद खास होता है। अपनी शादी को लेकर लोग काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं। जिसके लिए कई महीनों से तैयारियां भी शुरू हो जाती है। अक्सर शादी की वीडियो इंटरनेट पर आती है तो लोगों के बीच तेजी से वायरल हो जाती है। कई ऐसी वीडियो आ जाती है जिसे देखकर हम लोग दंग रह जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जायमाल का वीडियो वायरल

शादी को सात जन्मों का साथ माना जाता है। इस अद्भुत और अनोखे बंधन के माध्यम से दो लोग एक हो जाते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि शादी वाले दिन मामला बिगड़ जाता है तथा इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है। अब इस वीडियो को ही देख लीजिए, जिसमें जयमाल के दौरान स्टेज पर ही दूल्हे के साथ दुल्हन ऐसा करती है, जिसे शायद ही दूल्हा कभी भूलेगा।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anita sharma (@anita_suresh_sharma)

दुल्हन ने जड़ा थप्पड़

इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि जयमाल होने के बाद दूल्हा और दुल्हन सोफे पर बैठे हुए होते हैं। इसी दौरान वहां पर काली साड़ी पहने एक लड़की आती है और दूल्हे के साथ सेल्फी लेने लगती है। दुल्हन बगल में बैठकर देख रही होती है वहीं दूल्हा लड़की से चिपक कर उसके साथ सेल्फी लेने में व्यस्त हो जाता है। हालांकि फोटो को और अच्छा बनाने के लिए दूल्हा उस लड़की के पास जाकर और चिपकने लगता है। जिससे दुल्हन का पारा चढ़ जाता है और वो दूल्हे को थप्पड़ मार देती है।

यह भी पढ़ें-

बाल कटवाने के नाम पर रोने लगता है लड़का! जानें क्या है वजह?