Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Election 6th Phase Voting: 58 सीटों पर मतदान जारी, महबूबा ने PDP कार्यकर्ताओं को जेल में डालने का लगाया आरोप

Lok Sabha Election 6th Phase Voting: 58 सीटों पर मतदान जारी, महबूबा ने PDP कार्यकर्ताओं को जेल में डालने का लगाया आरोप

नई दिल्ली। Lok Sabha Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी शनिवार को छठे चरण का मतदान है। बता दें कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान सुबह ठीक सात बजे चालू हुआ है और ये शाम छह बजे तक चलेगा। इस […]

महबूबा मुफ्ती, Mehbooba Mufti
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2024 10:39:44 IST

नई दिल्ली। Lok Sabha Phase 6 Voting: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए आज यानी शनिवार को छठे चरण का मतदान है। बता दें कि आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर वोटिंग चल रही है। मतदान सुबह ठीक सात बजे चालू हुआ है और ये शाम छह बजे तक चलेगा। इस फेज राजधानी दिल्ली की 7, उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल तथा बिहार की आठ-आठ, ओडिशा की छह, झारखंड की चार और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हो रहा है।

धरने पर बैठीं महबूबा मुफ्ती

बता दें कि छठवें चरण के मतदान के बीच महबूबा मुफ्ती ने उनके कार्यकर्ताओं को जेल में डाले का आरोप लगाया है। वो अपने कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठ गई हैं।

‘मोदी की गणना सच साबित होगी’

लोकसभा चुनाव 2024 में ओडिशा की पुरी सीट से भाजपा उम्मीदवार संबित पात्रा ने छठे चरण के मतदान के बीच बड़ा दावा किया है। उन्होंने वोट डालने से पहले कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना कैल्कुलेशन के कुछ भी नहीं कहते हैं। वो सब कुछ कैल्कुलेशन के आधार पर कहते हैं। पात्रा ने कहा कि उन्होंने जो गणना की है, वो सच साबित होगी। पिछली बार उन्होंने 300 सीटें पार होने की बात कही थी, जो सही साबित हुआ था। इस बार के आम चुनाव में भी उनकी गणना सच होगी।