Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • Lok Sabha Elections 2024: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में वोट डाला

Lok Sabha Elections 2024: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में वोट डाला

रांची/नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग जारी है. इस चरण में देश की अलग-अलग 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहें हैं. इस दौरान आम लोगों के साथ- साथ खास लोग भी वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी […]

(महेंद्र सिंह धोनी ने रांची में किया मतदान)
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2024 13:54:20 IST

रांची/नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के छठे चरण की वोटिंग जारी है. इस चरण में देश की अलग-अलग 58 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहें हैं. इस दौरान आम लोगों के साथ- साथ खास लोग भी वोट डालने पोलिंग बूथ पहुंच रहे हैं. इसी बीच भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड की राजधानी रांची में मतदान किया है. धोनी ने रांची के एक पोलिंग बूथ पर पहुंचकर वोट डाला है. इस दौरान मतदान केंद्र के बाहर पूर्व क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस इकट्ठा हो गए थे.

इन राज्यों में हो रही है वोटिंग

उत्तर प्रदेश-14
बिहार- 8
हरियाणा- 10
दिल्ली- 7
पश्चिम बंगाल- 8
झारखंड-4
ओडिशा- 6
जम्मू-कश्मीर-1

दांव पर इन नेताओं की साख

छठे चरण में 889 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. इसमें धर्मेंद्र प्रधान, मनोज तिवारी, कन्हैया कुमार, मेनका गांधी, महबूबा मुफ्ती, मनोहर लाल खट्टर , नवीन जिंदल, बांसुरी स्वराज, संबित पात्रा, दिनेश लाल यादव निरहुआ जैसे उम्मीदवारों की साख दांव पर लगी हुई है.

यह भी पढ़ें-

Delhi Lok Sabha Election: वोट डालने के बाद मां सोनिया संग राहुल गांधी ने ली सेल्फी