Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली में 1 बजे तक 34.37 फीसदी मतदान, वोटरों में दिख रहा उत्साह

Delhi Lok Sabha Election: दिल्ली में 1 बजे तक 34.37 फीसदी मतदान, वोटरों में दिख रहा उत्साह

Delhi Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज यानी शनिवार (25 मई) को वोटिंग हो रही है। छठे चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर एक बजे […]

Delhi Lok Sabha Election
inkhbar News
  • Last Updated: May 25, 2024 14:23:49 IST

Delhi Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए आज यानी शनिवार (25 मई) को वोटिंग हो रही है। छठे चरण में 7 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। राजधानी दिल्ली की सभी 7 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। दोपहर एक बजे तक दिल्ली में 34.37 फीसदी मतदान हुआ है। सभी 7 सीटों पर शांतिपूर्ण मतदान जारी है। कई पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

इन राज्यों में हो रही है वोटिंग

उत्तर प्रदेश-14
बिहार- 8
हरियाणा- 10
दिल्ली- 7
पश्चिम बंगाल- 8
झारखंड-4
ओडिशा- 6
जम्मू-कश्मीर-1

दिल्ली की सभी सीटों पर वोटिंग

छठे चरण में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सभी 7 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही हरियाणा की भी सभी सीटों पर मत डाले जा रहें हैं। ऐसे में यह चरण सियासी दलों के लिए अहम होने वाला है। 2019 लोकसभा चुनाव की बात करें तो छठे चरण में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली थी। वहीं बीजेपी ने शानदार सफलता हासिल की थी। पीएम मोदी के तीसरे टर्म और 400 पार के दावे को पार करने के लिए भाजपा को छठे चरण की 58 सीटों पर अपना दबदबा बनाये रखना होगा।

 

अपना देश संभालों…सीएम केजरीवाल ने पाकिस्तानी नेता को सलाह देने पर लताड़ा