Inkhabar
  • होम
  • life style
  • Easy Watermelon Juice Recipe: बढ़ती गर्मी में पेट को दें ठंडक, ऐसे बनाएं ठंडा ठंडा तरबूज का जूस

Easy Watermelon Juice Recipe: बढ़ती गर्मी में पेट को दें ठंडक, ऐसे बनाएं ठंडा ठंडा तरबूज का जूस

नई दिल्ली। Easy Watermelon Juice Recipe: इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में सभी फरमाइश ठंडे ठंडे ड्रिंक की ही होती है। तो इस गर्मी तरबूज का जूस बनाकर सपिरवार इसका आनंद लीजिए। तरबूज का जूस बनाना बेहद आसान होता है और साथ ही इसके कई फायदे भी होते हैं। तरबूज का जूस […]

Watermelon juice
inkhbar News
  • Last Updated: May 26, 2024 13:15:46 IST

नई दिल्ली। Easy Watermelon Juice Recipe: इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में सभी फरमाइश ठंडे ठंडे ड्रिंक की ही होती है। तो इस गर्मी तरबूज का जूस बनाकर सपिरवार इसका आनंद लीजिए। तरबूज का जूस बनाना बेहद आसान होता है और साथ ही इसके कई फायदे भी होते हैं। तरबूज का जूस पीने से गर्मी के मौसम में थकावट और आलस नहीं लगती। साथ ही ये त्वचा की चमक भी बढ़ाता है। तो आइये जानते हैं चंद मिनटों में तैयार होने वाले तरबूज जूस को बनाने का आसान तरीका-

तरबूज का जूस बनाने के लिए जरूरी सामग्री-

1. एक तरबूज
2. चीनी (एक बड़ा चम्मच)
3. काला नमक
4. दही (दो चम्मच)
5 एक केला (पीस कर लें)
बर्फ इस्तेमाल के अनुसार

शरबत बनाने की विधि

शरबत को तैयार करने के लिए सबसे पहले तरबूज का छिलका हटाकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद तरबूज के बीजों को भी अलग कर दें। अब इसमें दही और केले का पीस डाल दें। साथ में अगर आपको मीठा पसंद हो तो चीनी डाले नहीं तो इसे स्किप कर दें. अब सभी को मिक्सर या हेंड ग्राइंडर की मदद से शरबत जैसा बना ले. अब इसमें काला नमक डाल कर चलाएं और अपनी जरूरत अनुसार बर्फ के टुकड़े डालें। कुछ तरबूज के टुकड़ों से सजाकर इसे ठंडा ठंडा सर्व करें। तैयार है आपका तरों ताजा तरबूज का शरबत।

यह भी पढ़ें-

Sabja Seeds: कई दिक्कतों का इलाज है सब्ज़ा बीज, वजन घटाने से लेकर ब्लड शुगर कंट्रोल करने तक में है लाभदायक