Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- INDIA गठबंधन को जो यश मिल रहा है उसकी वजह राहुल गांधी

संजय राउत का बड़ा बयान, कहा- INDIA गठबंधन को जो यश मिल रहा है उसकी वजह राहुल गांधी

नई दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। देश की जनता का निर्णय सुबह 8 बजे से आना शुरू हो जाएगा। बता दें कि 542 लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में सत्ताधारी NDA गठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा […]

SANJAY RAUT
inkhbar News
  • Last Updated: June 4, 2024 11:02:56 IST

नई दिल्ली: विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज लोकसभा चुनाव के नतीजे घोषित होंगे। देश की जनता का निर्णय सुबह 8 बजे से आना शुरू हो जाएगा। बता दें कि 542 लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में सत्ताधारी NDA गठबंधन और विपक्षी इंडिया गठबंधन के बीच सीधा मुकाबला देखा जा रहा है। इसी बीच शिवसेना (UBT)नेता संजय राउत का बड़ा बयान सामने आया है।

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने मारी उछाल

शिवसेना (UBT)नेता संजय राउत ने कहा कि पूरे देश में INDIA गठबंधन को जो यश मिल रहा है उसके कर्ताधरता राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 150 सीट तक अपनी छलांग मारी है। ये बहुत बड़ी बात है। INDIA गठबंधन बहुमत की ओर जा रहा है।

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र यानी भारत में आज आम चुनाव में मतों की गणना हो रही है। देश की जनता का फैसला सुबह 8 बजे से आना शुरू हो गया है। बता दें कि 543 सीटों लोकसभा सीटों पर हुए इस चुनाव में शुरूआत रूझानों के मुताबिक सत्ताधारी गठबंधन NDA और विपक्षी I.N.D.I.A गठबंधन के बीच सीधी टक्कर देखी जा रही है।

मौजूदा प्रधानमंत्री बनने जा रहे भूतपूर्व पीएम…जयराम रमेश का बड़ा बयान