Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • आपने शेर को जन्म दिया है…सोनिया गांधी से बोलीं अमेठी सांसद की पत्नी

आपने शेर को जन्म दिया है…सोनिया गांधी से बोलीं अमेठी सांसद की पत्नी

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने पिछली दो चुनावों के तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के प्रदर्शन के सोनिया, राहुल समेत पार्टी के सभी अन्य नेता गदगद है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 8, 2024 07:35:39 IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने पिछली दो चुनावों के तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। कांग्रेस के प्रदर्शन के सोनिया, राहुल समेत पार्टी के सभी अन्य नेता गदगद है। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अमेठी से स्मृति ईरानी को शिकस्त देने वाले किशोरी लाल शर्मा, उनकी पत्नी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी नजर आ रही हैं।

आपने एक शेर को जन्म दिया है

इस वीडियो में बातचीत के दौरान केएल शर्मा की पत्नी सोनिया गांधी से राहुल गांधी की तारीफ करती हैं। जिसमें वो कहती हैं कि आपने एक शेर को जन्म दिया है। इसका जवाब देते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी कहती हैं कि हां क्योंकि मैं एक शेरनी हूं।

राहुल गांधी ने दी अमेठी जीत की बधाई

बता दें कि किशोरी लाल शर्मा जीत के बाद राहुल गांधी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान राहुल गांधी ने उन्हें जीत की बधाई दी। साथ ही हालचाल भी जाना। राहुल ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि अमेठी-रायबरेली से कांग्रेस का और हमारे परिवार का एक अटूट नाता रहा है, सेवा का रिश्ता रहा है। किशोरी लाल जी 40 वर्षों से ज़्यादा समय से अमेठी की जनता के दुख-सुख में उनके साथ रहे हैं, उनकी सेवा में समर्पित रहे हैं और जनता ने उन्हें अपना सांसद चुनकर ये ज़िम्मेदारी संवैधानिक रूप से उनके सुपुर्द कर दी है। इस ऐतिहासिक जीत के बाद किशोरीजी से मुलाकात कर उनका मुंह मीठा कराया और उन्हें दिल से बधाई दी।