Viral Video: आजकल सोशल मीडिया का दौर है, जहां कुछ भी वायरल हो जाता है। आजकल की पीढ़ी पर आशिकी का ऐसा भूत सवार है कि वो खुलेआम अपने प्यार का इजहार करते हैं और कभी-कभी कुछ ऐसा कर जाते हैं कि लोगों की हंसी छूट जाती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का, स्कूल से आ रही अपनी गर्लफ्रेंड की मांग में सिंदूर भर देता है। आइए जानें क्या है इस वीडियो की कहानी।
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन स्कूली लड़कियां सड़क पर चल रही हैं। तभी एक लड़का आता है और उनमें से एक लड़की की मांग में सिंदूर भर देता है। इन लड़कियों की उम्र करीब 16 से 17 साल के बीच है। आशिकी का भूत इन पर इस कदर सवार है कि ये लोग राह चलते ही शादी का नाटक कर रहे हैं। इसे देखकर लोग मजाक में इसे ‘लो बजट शादी’ कह रहे हैं।
लड़का अपने साथ लाल रंग का गुलाल लाता है और उसे लड़की की मांग में भर देता है। लड़की भी कहां पीछे रहने वाली थी, उसने भी लड़के को रंग लगाया और फिर गले लगा लिया। यह दृश्य देखकर लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोगों ने कई मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।
Low Budget Shadi ? pic.twitter.com/xGlR0GYzgX
— ज़िन्दगी गुलज़ार है ! (@Gulzar_sahab) June 5, 2024
इस वीडियो को @Gulzar_sahab नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। एक ने मजाक में कहा,ये तो बिल्कुल लो बजट शादी है। एक ने लिखा,अरे निब्बा निब्बियों..जाओ और पढ़ाई करो।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे देखकर खूब हंस रहे हैं। यह वीडियो हमें यह भी सिखाता है कि प्यार का इजहार करने के लिए किसी बड़े आयोजन की जरूरत नहीं होती, बस थोड़ी सी हिम्मत और एक लाल गुलाल ही काफी है।
ये भी पढ़ें: Viral Video: सड़क पर भरे पानी से पैदल चलना हुआ मुश्किल, लड़के का जुगाड़ देखकर दिमाग चकरा जाएगा