Inkhabar

अमेरिका में छाई पानी-पुरी, भारतीय यूजर बोले- ये तो गलत है !

Viral Video: भारत में लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं, खासतौर पर स्ट्रीट फूड के। इनमें पानी-पुरी लोगों की फेवरेट होती है। भारत के कई शहरों में पानी-पुरी काफी फेमस है और दुकानों पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। अब यह स्वाद विदेशों में भी फैल रहा है। अमेरिका में छाई पानी-पुरी हाल ही […]

Pani-Puri became famous in America Indian users- this is wrong
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2024 16:41:43 IST

Viral Video: भारत में लोग खाने के बहुत शौकीन होते हैं, खासतौर पर स्ट्रीट फूड के। इनमें पानी-पुरी लोगों की फेवरेट होती है। भारत के कई शहरों में पानी-पुरी काफी फेमस है और दुकानों पर हमेशा भीड़ लगी रहती है। अब यह स्वाद विदेशों में भी फैल रहा है।

अमेरिका में छाई पानी-पुरी

हाल ही में अमेरिका के मिनियापोलिस शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें अमेरिकी लोग पानी-पुरी का स्वाद लेते दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखकर लोग खूब रिएक्ट कर रहे हैं। वीडियो में अमेरिका की एक सड़क दिख रही है, जहां लोग एक दुकान के सामने लगे पानी-पुरी के स्टॉल पर पानी-पुरी खाते नजर आ रहे हैं। एक के बाद एक लोग आकर पानी-पुरी का स्वाद चख रहे हैं, जिनमें ज्यादातर अमेरिकी हैं, लेकिन कुछ भारतीय मूल के लोग भी दिख रहे हैं।

देखे वीडियो

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Curry Corner (@currycornermn)

अमेरिकी लोगों का रिएक्शन

अमेरिकी लोग पानी-पुरी खाने के बाद उसकी तारीफ करते हुए दिख रहे हैं। एक शख्स ने कहा, “मैं पहली बार पानी-पुरी खा रहा हूं, लेकिन यह जबरदस्त है।” दूसरे ने कहा, “एक नंबर ।”

यूजर कर रहे हैं कमेंट

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @currycornermn नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 95 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और इस पर खूब कमेंट्स आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “यार, मैंने पहली बार पानी-पुरी का स्वाद चखा और मेरी आंखों में खुशी के आंसू आ गए।” एक और यूजर ने लिखा, “मैं तो एक बार में 30-40 पानी-पुरी खा लेता हूं, 2-3 से मेरा कुछ नहीं होता।” एक अन्य ने लिखा, “मेरे ख्याल से ब्राजील और मैक्सिको के लोगों को भी पानी-पुरी खानी चाहिए।”

भारत का फेमस स्ट्रीट फूड पानी-पुरी अब विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। अमेरिकी लोगों का इसे चखना और पसंद करना इस बात का सबूत है कि भारतीय खानपान का स्वाद वैश्विक स्तर पर भी लोगों को लुभा रहा है।

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: समुद्र की गहराई में मिला अजीबोगरीब जीव, वैज्ञानिकों ने देखते ही रखा अनोखा नाम