Inkhabar

ऑस्ट्रेलिया में बेटी से किराया वसूलने वाली मां की कहानी

Trending News: ऑस्ट्रेलिया में एक मां हैं जिनकी कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वे अपनी बेटी से हर महीने घर में रहने के पैसे लेती हैं। कैट क्लार्क नाम की महिला गोल्ड कोस्ट में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी 20 वर्षीय बेटी लैतिशा से हर हफ्ते 26 पाउंड (करीब 2,761 रुपये) […]

Story of a mother collecting rent from her daughter in Australia
inkhbar News
  • Last Updated: June 10, 2024 19:18:11 IST

Trending News: ऑस्ट्रेलिया में एक मां हैं जिनकी कहानी सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वे अपनी बेटी से हर महीने घर में रहने के पैसे लेती हैं।

कैट क्लार्क नाम की महिला गोल्ड कोस्ट में रहती हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी 20 वर्षीय बेटी लैतिशा से हर हफ्ते 26 पाउंड (करीब 2,761 रुपये) लेती हैं। इस तरह वे हर महीने अपनी बेटी से 11,000 रुपये से ज्यादा वसूल रही हैं।

इस खबर पर लोगों के भी विभिन्न रिएक्शन आए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि यह सोच गलत और अमानवीय है। वहीं, कुछ लोगों ने इस मामले में महिला के फैसले का समर्थन भी किया है।

कैट ने बताया कि उनका मकसद बेटी को सिखाना है कि जीवन में कुछ भी मुफ्त में नहीं मिलता। उन्होंने यह भी कहा कि उनके माता-पिता ने भी उन्हें यही सिखाया था और अब वह अपनी बेटी को यही सिखा रही हैं। वे बताती हैं कि वह अपनी बेटी से मिले पैसों को एक अलग खाते में जमा कर रही हैं, जिसे बेटी अपने अपने घर की पहली किश्त जमा करने में उपयोग करेगी।

यह घटना दिखाती है कि विभिन्न कल्चर में परिवारों की सोच और परंपराएं कितनी अलग-अलग हो सकती हैं।

 

 

 

 

ये भी पढ़ें: लखनऊ: अवैध मकानों पर बुलडोजर का एक्शन!