Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • आधी रात को आती है घरों की घंटी बजाती है, सामने आई ‘रहस्यमई स्त्री’….

आधी रात को आती है घरों की घंटी बजाती है, सामने आई ‘रहस्यमई स्त्री’….

नई दिल्ली: एक्टर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री’ तो आप सभी ने देखी होगी। इस फिल्म में रात के अंधेरे में एक स्त्री के डर से लोग घरों में बंद हो जाते थे। फिल्म में लोगों ने अपने घरों के बाहर ‘ओ स्त्री कल आना…’ लिखकर उस डरावनी स्त्री […]

Mysterious woman stree in Gwalior
inkhbar News
  • Last Updated: June 12, 2024 16:51:25 IST

नई दिल्ली: एक्टर राजकुमार राव, श्रद्धा कपूर और पंकज त्रिपाठी की बॉलीवुड फिल्म ‘स्त्री’ तो आप सभी ने देखी होगी। इस फिल्म में रात के अंधेरे में एक स्त्री के डर से लोग घरों में बंद हो जाते थे। फिल्म में लोगों ने अपने घरों के बाहर ‘ओ स्त्री कल आना…’ लिखकर उस डरावनी स्त्री को भगाने की कोशिश की थी। लगता है, इस फिल्म की कहानी सच हो गई है मध्य प्रदेश के ग्वालियर में।

रहस्यमयी महिला ने मचाई दहशत

ग्वालियर के चंदन नगर इलाके में लोग पिछले कुछ दिनों से एक रहस्यमयी महिला से डरे हुए थे, जो रात में घरों के बाहर आकर डोर बेल बजाती और कभी-कभी रोने की आवाज निकालती थी। इस घटना ने लोगों को इतना डराया कि उन्होंने पुलिस से मदद मांगी।

CCTV में कैद हुई महिला

लोगों ने इस महिला की हरकतों को अपने घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद कर लिया और फुटेज पुलिस को दे दी। पुलिस ने तुरंत कार्यवाई शुरू की और महिला की तलाश में जुट गई। जल्दी ही पुलिस ने इस रहस्यमयी महिला को पकड़ लिया और सच्चाई सामने आई।

रात को बजाती है घंटी, जोर-जोर से रो कर बुलाती है बाहर, कौन है ये महिला? -  Gwalior mysterious woman latest update panic night doorbell crying sound  CCTV footage police investigation Madhya

प्रेमी की तलाश में थी महिला

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि महिला अपने प्रेमी के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी, लेकिन कुछ समय पहले उसका प्रेमी नाराज होकर चला गया था। महिला को बस इतना पता था कि उसका प्रेमी चंदन नगर में रहता है। उसे प्रेमी का घर नहीं पता था, इसलिए वह रात के अंधेरे में प्रेमी को खोजने के लिए लोगों के घरों की डोर बेल बजाती थी।

चंदन नगरवासियों में राहत 

पुलिस द्वारा इस रहस्य को सुलझाने के बाद चंदन नगर के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस ने महिला का बयान दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है। इस घटना के चलते इलाके में ‘स्त्री’ फिल्म की चर्चा ज़ोरों पर थी, लेकिन अब स्थिति सामान्य हो गई है।

 

 

 

ये भी पढ़ें:  जलवायु परिवर्तन के खौफनाक आंकड़े: छह माह में 2500 मौतें, 3.43 लाख करोड़ का नुकसान