Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • जयमाला से पहले गांजा फूंकने लगा शराबी दूल्हा, गुस्साएं दुल्हन ने फिर तो ग़दर काट दिया

जयमाला से पहले गांजा फूंकने लगा शराबी दूल्हा, गुस्साएं दुल्हन ने फिर तो ग़दर काट दिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक शराबी ने अपने करतूत से सबको शर्मिंदा कर दिया। दरअसल लड़के की शादी होने वाली थी लेकिन वह नशे में धुत होकर शादी करने पहुंचा।इतना ही नहीं जयमाला स्टेज पर वो सबके सामने में गांजा पीने लगा। फिर क्या था? यह सब देखकर दुल्हन भड़क गई और उसने […]

दुल्हन
inkhbar News
  • Last Updated: June 14, 2024 13:13:27 IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भदोही में एक शराबी ने अपने करतूत से सबको शर्मिंदा कर दिया। दरअसल लड़के की शादी होने वाली थी लेकिन वह नशे में धुत होकर शादी करने पहुंचा।इतना ही नहीं जयमाला स्टेज पर वो सबके सामने में गांजा पीने लगा। फिर क्या था? यह सब देखकर दुल्हन भड़क गई और उसने शादी करने से इंकार कर दिया।

बक रहा था गंदी गालियां

शादी टूटने के बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दूल्हे, उसके पिता जयप्रकाश और दादा मेवा लाल को बंधक बना लिया। इसके बाद उन्होंने शादी की तैयारियों पर खर्च किए गए 8 लाख रुपये वापस मांगा। बताया जा रहा है कि कोतवाली थाना क्षेत्र के फत्तूपुर निवासी शीला देवी की बेटी पिंकी की शादी जौनपुर जिले के जयरामपुर के रहने वाले गौतम से होने वाली थी। बुधवार को जब दूल्हा शादी करने पहुंचा तो वह नशे में चूर था और गंदी-गंदी गालियां दे रहा था।

स्टेज के पीछे गांजा पी रहा था दूल्हा

दुल्हन की मां ने कहा कि कुछ लोग दूल्हे को देखने स्टेज पर पहुंचे तो वह नीचे उतर कर चला गया। इसके बाद उसे जयमाला से पहले मंच के पीछे गांजा पीते हुए देखा गया। फिर क्या था दुल्हन नाराज हो गई और उनसे हंगमा खड़ा कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बंधक बने हुए दूल्हे और उसके परिवार वालों को छुड़वाया। गुरुवार को दूल्हा बिना शादी किये ही वहां से चला गया।

 

also read: प्रेमानंद महाराज के चरण रज़ का धूल भी नहीं…राधारानी पर अभद्र टिप्पणी को लेकर क्या बोले कथावाचक प्रदीप मिश्रा