Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • हाथ नहीं, हौसले की उड़ान: दुनिया की पहली महिला पायलट जो पैरों से उड़ाती हैं विमान

हाथ नहीं, हौसले की उड़ान: दुनिया की पहली महिला पायलट जो पैरों से उड़ाती हैं विमान

Jessica Cox: पायलट की नौकरी को दुनिया की सबसे बेहतरीन नौकरियों में से एक माना जाता है। लेकिन पायलट बनना बहुत मुश्किल होता है। आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसके हाथ नहीं हैं, बावजूद इसके वह विमान उड़ाती हैं। यह महिला अपने पैरों की मदद से विमान उड़ाती […]

Worlds first female pilot to fly a plane with her feet
inkhbar News
  • Last Updated: June 19, 2024 18:26:39 IST

Jessica Cox: पायलट की नौकरी को दुनिया की सबसे बेहतरीन नौकरियों में से एक माना जाता है। लेकिन पायलट बनना बहुत मुश्किल होता है। आज हम आपको एक ऐसी महिला की कहानी बताने जा रहे हैं, जिसके हाथ नहीं हैं, बावजूद इसके वह विमान उड़ाती हैं। यह महिला अपने पैरों की मदद से विमान उड़ाती है और उनका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।

जेसिका कॉक्स: हौसलों की मिसाल

कॉक्स अमेरिका की रहने वाली हैं। वह दुनिया की पहली और इकलौती ऐसी पायलट हैं जिनके हाथ नहीं हैं। जेसिका के पास दुनिया का पहला ऐसा लाइसेंस है जो किसी बिना हाथ वाले पायलट को दिया गया है। जेसिका सिर्फ विमान ही नहीं बल्कि कार भी अपने पैरों से चलाती हैं। स्कूबा डाइविंग और कीबोर्ड पर टाइपिंग भी वह अपने पैरों से ही करती हैं।

दुनिया की पैरों से विमान उड़ाने वाली पहली महिला पायलट, जन्म से ही नहीं हैं हाथ | This Woman Is First Disable Woman Pilot, She Is Licensed Pilot

जेसिका की अद्भुत जिंदगी

जेसिका की उम्र 36 साल है। वह अपने पैरों से लिखती हैं और सभी जरूरी काम करती हैं। आइसक्रीम खाना हो या जूते के फीते बांधना, हर काम अपने पैरों से करती हैं। उन्हें घुड़सवारी का भी शौक है।

PHOTOS: दुनिया की पहली महिला पायलट, नहीं हैं हाथ इसलिए पैरों से उड़ाती है विमान – News18 हिंदी

जेसिका का सफर

बहादुर जेसिका का जन्म 2 फरवरी, 1983 को अमेरिका के एरिजोना में हुआ था। जेसिका जन्म से ही बिना हाथों के हैं। उनके माता-पिता उन्हें देखकर हैरान रह गए थे। जेसिका ने 14 साल की उम्र से ही अपने पैरों से काम करना शुरू कर दिया था। इससे पहले वह नकली हाथों की मदद से काम करती थीं। 22 साल की उम्र में उन्होंने अपने पैरों से विमान उड़ाया। अब तक जेसिका ने 23 देशों की उड़ान भरी है। वही जेसिका ने साल 2012 में पैट्रिक चैंबरलेन से शादी की थी और शादी के टाइम उनके पति ने उन्हें शादी की रिंग उनके पैरों में पहनाई थी।

 

 

ये भी पढ़ें:  जामनगर: वेफर्स के पैकेट से निकला मरा मेंढक, महिला ने की शिकायत