Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • मक्का में मौत बनकर नाची गर्मी! 900 से ज्यादा लोगों की गई जान , मरने वालों में 68 भारतीय

मक्का में मौत बनकर नाची गर्मी! 900 से ज्यादा लोगों की गई जान , मरने वालों में 68 भारतीय

Hajj Pilgrims Death In Saudi: सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज के लिए दुनियाभर से 18 लाख से अधिक लोग इकट्ठा हुए हैं। लेकिन उनके लिए हजयात्रा जानलेवा साबित हो रही। दरअसल हज करने गए 900 से ज्यादा लोगों की गर्मी से मौत हो गई है। मरने वालों में 68 भारतीय भी शामिल हैं। […]

मक्का मदीना
inkhbar News
  • Last Updated: June 20, 2024 08:35:50 IST

Hajj Pilgrims Death In Saudi: सऊदी अरब के मक्का मदीना में हज के लिए दुनियाभर से 18 लाख से अधिक लोग इकट्ठा हुए हैं। लेकिन उनके लिए हजयात्रा जानलेवा साबित हो रही। दरअसल हज करने गए 900 से ज्यादा लोगों की गर्मी से मौत हो गई है। मरने वालों में 68 भारतीय भी शामिल हैं। भारत से इस बार 1,75,000 यात्री हज करने गए थे। लगातार बढ़ रही मौत के आंकड़े चौंकाने वाले हैं।

सड़को पर मिल रही लाशें

सिर्फ 7 दिन में सऊदी में 900 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। हज के आखिरी दिन 6 भारतीयों की मौत हुई है। कुछ मौते प्राकृतिक बताई गई है तो कुछ ओल्ड ऐज होने के कारण हुई है। वहीं कुछ लोगों की मौत की वजह भीषण गर्मी है। भारतीय नागरिकों की मौत पर अब तक भारत सरकार ने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। पिछले साल भी हज यात्रा के दौरान सऊदी में 240 लोगों की मौत हो गई थी लेकिन इस बार स्थिति ज्यादा भयावह है। सड़कों पर लोगों की लाशें पड़ी हुई है।

50 पार गया तापमान

एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक मरने वाले हज यात्रियों में सबसे ज्यादा मिस्र के लोग हैं। इसके बाद ट्यूनीशिया, इंडोनेशिया , जॉर्डन, भारत और ईरान के नागरिक शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक जिन लोगों की मौत हो गई है, उनके शव वापस देश नहीं भेजकर सऊदी में ही दफना दिया जायेगा। गौरतलब है कि सऊदी में ग्लोबल वार्मिंग का असर दिख रहा है। यहां पर तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। सोमवार को मक्का में ग्रैंड मस्जिद की शेड में 51.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।

 

मक्का में कहर बनकर टूट रही गर्मी, सड़कों पर बिछी हज यात्रियों लाशें, 577 मौत