Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: देहरादून की गुफा में फंसे हजारों लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Video: देहरादून की गुफा में फंसे हजारों लोग, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

Viral Video: बरसात का मौसम शुरू होते ही लोग पहाड़ों का रुख करते हैं। लेकिन उमस भरे मौसम में अगर आप भीड़ में फंस जाएं, तो क्या करेंगे? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देहरादून की पहाड़ियों में हजारों लोग फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं […]

Thousands people trapped in Dehradun cave video viral
inkhbar News
  • Last Updated: June 25, 2024 14:52:48 IST

Viral Video: बरसात का मौसम शुरू होते ही लोग पहाड़ों का रुख करते हैं। लेकिन उमस भरे मौसम में अगर आप भीड़ में फंस जाएं, तो क्या करेंगे? ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें देहरादून की पहाड़ियों में हजारों लोग फंसे हुए दिखाई दे रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है इस वीडियो में।

भीड़ में फंसे पर्यटक

यह वीडियो देहरादून की गुच्चू पानी गुफा का है। इस गुफा में दो संकरी चट्टानों के बीच पानी की धार बहती है, जो गर्मी से राहत देने के लिए मशहूर है। लेकिन इस बार भारी भीड़ के कारण लोग गुफा में फंस गए। वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग सांस लेने में भी मुश्किल महसूस कर रहे हैं। पुरुष, महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग सभी गुफा को पार करने की कोशिश में लगे हैं।

प्रशासन पर सवाल

वीडियो को इंस्टाग्राम पर uttarakhandwala_नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इसे अब तक 4 लाख 37 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है और कई लोगों ने इसे लाइक भी किया है। यूजर्स इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं और प्रशासन पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

देखे वीडियो

यूजर्स के रिएक्शन

एक यूजर ने लिखा, “घूमना आज के समय में बस दिखावा बन गया है” वही दूसरे ने लिखा, “यह देखकर बहुत बुरा लगा कि प्रशासन की तरफ से कोई व्यवस्था और ध्यान नहीं है।” एक और यूजर ने मजाक में लिखा, “अरे ये तो दिल्ली की सरोजनी नगर मार्केट है पहाड़ में कहां से आ गई।” इस वीडियो ने प्रशासन की कार्यक्षमता पर सवाल खड़े कर दिए हैं और इसे देखकर आपका भी दम घुटने लगेगा।

 

 

ये भी पढ़ें: रील का बुखार: सोशल मीडिया पर ट्रैक्टर के साथ जानलेवा स्टंट का जुनून