Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं! राष्ट्रपति मुर्मू ने विपक्ष को दी राजनीति न करने की नसीहत

पेपर लीक करने वालों की अब खैर नहीं! राष्ट्रपति मुर्मू ने विपक्ष को दी राजनीति न करने की नसीहत

President Droupadi Murmu Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) को संबोधित किया। लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने पेपर लीक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दिलाएंगे। पेपर लीक करने वालों को मिलेगी सजा राष्ट्रपति […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: June 27, 2024 12:10:00 IST

President Droupadi Murmu Speech: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज दोनों सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) को संबोधित किया। लोकसभा और राज्यसभा के जॉइंट सत्र को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने पेपर लीक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पेपर लीक करने वालों को कड़ी सजा दिलाएंगे।

पेपर लीक करने वालों को मिलेगी सजा

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने अभिभाषण में कहा कि हाल में कुछ परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की जांच और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने को लेकर मेरी सरकार प्रतिबद्ध है। इससे पहले भी कई राज्यों में पेपर लीक की घटनाएं हुईं है, इसके लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने की जरूरत है। संसद में इसे लेकर कानून भी बन चुके हैं।

संविधान पर सीधा हमला था आपातकाल

राष्ट्रपति ने अपने अभिभषण के दौरान आपातकाल का भी जिक्र किया। उन्होंने आपातकाल को संविधान पर सीधा हमला बताया। राष्ट्रपति ने कहा कि कुछ महीने में भारत गणतंत्र के रूप में 75 साल पूरे करने जा रहा है। लेकिन इसे लागू करने से पहले संविधान पर कई बार हमले हुए हैं। 25 जून 1975 को लागू हुआ इमरजेंसी संविधान पर हमले का सीधा सबूत है। हालांकि देश ने इससे उबरकर दिखाया है।

 

 

 

चरित्रहीन हैं भगवान श्रीकृष्ण! प्रदीप मिश्रा के बाद ब्रह्मऋषि कुमार स्वामी का Video Viral