Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • घटनाओं को नहीं रोक सकते, हमला तो ट्रंप पर भी हुआ…मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बीजेपी नेता

घटनाओं को नहीं रोक सकते, हमला तो ट्रंप पर भी हुआ…मुकेश सहनी के पिता की हत्या पर बीजेपी नेता

पटना/दरभंगा: विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह दरभंगा जिले के अफ़ज़ल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित पैतृक घर में क्षत-विक्षत हालत में उनका शव मिला। इस घटना के बाद बिहार में […]

अजय आलोक
inkhbar News
  • Last Updated: July 16, 2024 14:14:48 IST

पटना/दरभंगा: विकासशील इंसान पार्टी यानी VIP के प्रमुख व बिहार सरकार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई है। मंगलवार सुबह दरभंगा जिले के अफ़ज़ल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित पैतृक घर में क्षत-विक्षत हालत में उनका शव मिला। इस घटना के बाद बिहार में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष इसे जंगलराज बता रही है। इसी बीच बीजेपी नेता ने घटना को लेकर अजीबोगरीब बयान दिया है।

घटनाओं को नहीं रोक सकते

बीजेपी नेता अजय आलोक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सभ्य समाज में घटनाओं को नहीं रोका जा सकता है। हमला तो डोनाल्ड ट्रंप पर भी हो गया है। अमेरिका से बड़ा सुपर पावर तो पूरी दुनिया में कोई नहीं है, फिर भी वहां पर पूर्व राष्ट्रपति पर हमला हो जाता है। जैसे वहां पर एक्शन लेकर तुरंत हमलावर को मार गिराया गया। वैसे ही यहां पर भी अपराधी को नहीं बख्शा जायेगा। वहीं केंद्रीय मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि घटनाएं तो होती रहती है। हम इसमें एक्शन लेंगे।

अकेले रहते थे जीतन सहनी

जानकारी के मुताबिक जीतन सहनी घर में अकेले रहते थे। उनके दो बेटे मुकेश और संतोष सहनी हैं। बेटी की शादी हो चुकी है और वो मुंबई में रहती हैं। घटना की सूचना मिलते ही मुकेश सहनी मुंबई से दरभंगा के लिए रवाना हो गए हैं। बता दें कि मुकेश सहनी पशुपालन एवं मत्स्य संसाधन मंत्री रह चुके हैं। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में तेजस्वी यादव के साथ उन्होंने लगातार सभाएं की थीं। उनकी पार्टी VIP महागठबंधन में शामिल है।

Inkhabar

मुकेश सहनी के पिता की हत्या बीजेपी के रावणराज का प्रमाण, सरकार पर भड़के पप्पू यादव