Inkhabar
  • होम
  • लाइफस्टाइल
  • मामूली सा लगने वाला पेट दर्द दे सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत, रहें सावधान

मामूली सा लगने वाला पेट दर्द दे सकता है गंभीर बीमारियों का संकेत, रहें सावधान

नई दिल्ली: पेट दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है लेकिन कई बार मामूली सा लगने वाला ये दर्द घातक भी हो सकता है। अक्सर ये दर्द गंभीर बीमारियों का संकेत देते हैं जिसे समझना मुश्किल होता है। पेट दर्द होना कोई बड़ी समस्या नहीं मानी जाती है, पेट में दर्द खराब खाने, दूषित […]

stomachache
inkhbar News
  • Last Updated: July 26, 2024 11:24:29 IST

नई दिल्ली: पेट दर्द होना वैसे तो एक आम समस्या है लेकिन कई बार मामूली सा लगने वाला ये दर्द घातक भी हो सकता है। अक्सर ये दर्द गंभीर बीमारियों का संकेत देते हैं जिसे समझना मुश्किल होता है।

पेट दर्द होना कोई बड़ी समस्या नहीं मानी जाती है, पेट में दर्द खराब खाने, दूषित पानी पीने के साथ-साथ अन्य कई वजहों से हो सकता है। कुछ लोग इसे थोड़ी देर सेह लेते और भूल जाते है को कुछ लोग इससे राहत पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं पेट का दर्द कई बार किसी बड़ी बीमारी की ओर इशारा करते हैं।

पेट दर्द होने से इन बीमारियों का खतरा रहता हैं

1. अपेंडिसाइटिस- यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें दाहिने तरफ के पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होता है। इसके इलाज के लिए सर्जरी का सहारा भी लेना पड़ सकता है।

2.गैस्ट्रिक अल्सर- इसमें पेट की आंतों में अल्सर हो जाता है, ये अल्सर कई बार बड़े-बड़े घाव जैसे बन जाते हैं जो पेट में दर्द, खट्टी डकार और उल्टी की समस्या पैदा करती है।

3.पित्त पथरी- इसमे गाल ब्लैडर के अंदर-अंदर छोटे पत्थर बन जाते हैं जिससे गाल ब्लैडर में पित्त का सर्कुलेशन डिसबैलेंस हो जाता है। इसमें भी पेट दर्द और उल्टी जैसे लक्षण दिखते हैं।

4.आंतों की सूजन-इस समस्या में पाचन तंत्र बिगड़ जाता है जिससे पेट दर्द, गैस, उल्टियां और वजन कम होने की आशंका रहती है।

5.पेट में इंफेक्शन- पेट के अंदर बैक्टीरिया और वायरस होने से भी पेट में दर्द होता है। इस समस्या में पेट दर्द, दस्त, उल्टियां और बुखार हो सकता हैं।

लक्षण महसूस होने पर क्या करें

पेट दर्द की समस्या को हल्के में लेना सही नहीं है। कई बार यह हमें आगे होने वाली समस्याओं से अवगत कराने की कोशिश करता है। पेट में दर्द ज्यादा हो तो डॉक्टर के पास समय से जाना जरूरी है नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है।

-पेट में लगातार तेज दर्द महसूस होने पर

-पेट में सूजन नजर आना

-बुखार, उल्टी और दस्त होने पर

-मल में खून दिखने पर डॉक्टर के पास जाएं

 

Also Read…

मेनोपॉज होने से पहले क्या लक्षण दिखते हैं, उम्र से पहले हो जाए तो सेहत के लिए हो सकता है हानिकारक