Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • कौन होगा कांग्रेस का अगला पश्चिम बंगाल अध्यक्ष? राहुल- खरगे की आज दिल्ली में बैठक

कौन होगा कांग्रेस का अगला पश्चिम बंगाल अध्यक्ष? राहुल- खरगे की आज दिल्ली में बैठक

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को दिल्ली में पश्चिम बंगाल के कई पदाधिकारियों से मिलकर अगले प्रदेश अध्यक्ष को चुनेंगे क्योकि अधीर रंजन चौधरी का कार्यकाल समाप्त होने वाला है। दिल्ली बुलाए गए लोगों में चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य और अब्दुल मन्नान, वरिष्ठ नेता दीपा दासमुंशी, […]

Rahul Gandhi Mallikarjun Khadge
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2024 09:45:22 IST

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को दिल्ली में पश्चिम बंगाल के कई पदाधिकारियों से मिलकर अगले प्रदेश अध्यक्ष को चुनेंगे क्योकि अधीर रंजन चौधरी का कार्यकाल समाप्त होने वाला है।

दिल्ली बुलाए गए लोगों में चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप भट्टाचार्य और अब्दुल मन्नान, वरिष्ठ नेता दीपा दासमुंशी, अमिताभ चक्रवर्ती, नेपाल महतो, मनोज चक्रवर्ती और ईशा खान चौधरी शामिल हैं। ईशा खान चौधरी पश्चिम बंगाल से पार्टी के एकमात्र लोकसभा सदस्य हैं, जिन्होंने संसदीय चुनावों में मालदा दक्षिण सीट जीती थी।

सांसद का बयान

राज्यासभा सांसद प्रदीप भट्टाचार्य ने कहा, “हम सभी ने अपनी राय व्यक्त की है। मुझे नहीं पता कि शीर्ष नेता हमसे व्यक्तिगत रूप से मिलना चाहते हैं या सामूहिक रूप से।” गांधी और खड़गे ने ऐसे समय में बैठक बुलाई है, जब पश्चिम बंगाल कांग्रेस इकाई अपने सबसे बुरे दौर से गुजर रही है। भट्टाचार्य ने कहा, “बंगाल में पार्टी को पुनर्जीवित करना अभी एक कठिन काम है।”

ममता ने सीट बंटवारा नहीं किया

पिछले लोकसभा चुनावों से कुछ दिन पहले, ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में कांग्रेस और बांकी दलों के साथ सीट बंटवारे से इनकार कर दिया और सभी 42 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, जिनमें से उनकी पार्टी ने 29 सीटें जीतीं। भारतीय जनता पार्टी ने 12 सीटों पर जीत हासिल की।

ये भी पढ़ेः-पीएम मोदी ने ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से की बात, दी बधाई