Inkhabar
  • होम
  • टेक
  • 5 Apps जो बदल देंगी महिलाओं की ज़िन्दगी

5 Apps जो बदल देंगी महिलाओं की ज़िन्दगी

नई दिल्ली: महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई ऐप्स बनाए गए हैं जो उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर जागरूक भी करते हैं। महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है ख़ास […]

women
inkhbar News
  • Last Updated: July 29, 2024 23:56:57 IST

नई दिल्ली: महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से कई ऐप्स बनाए गए हैं जो उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जानकारी देने के साथ-साथ विभिन्न मुद्दों पर जागरूक भी करते हैं। महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर हैं, लेकिन फिर भी उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है ख़ास तौर पर ग्रामीण इलाकों में। इस समस्या के समाधान के लिए महिलाओं के लिए इन एप्स को बनाया गया है

1. NCW

यह ऐप महिलाओं को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें हिंसा से बचाने के लिए डिजिटल शिकायत पंजीकरण प्रणाली प्रदान करता है। इसके अलावा यह ऐप सरकारी कार्यक्रमों की जानकारी भी देता है जो महिलाओं के लिए लाभकारी हो सकते हैं।

2. शीबोर्ड

इस ऐप का उद्देश्य महिलाओं को जेंडर इक्वालिटी के बारे में जागरूक करना है। यह महिलाओं को समाज में जेंडर संबंधित समस्याओं से निपटने के लिए मार्गदर्शन भी प्रदान करता है जिससे उनके आत्मसम्मान की रक्षा हो सके।

3. राइट टू एजुकेशन ऐप

शिक्षा के अधिकार से जुड़े इस ऐप के माध्यम से महिलाएं अपने शिक्षा संबंधी अधिकारों को जान सकती हैं और अपने जीवन स्तर में सुधार कर सकती हैं। यह ऐप विशेष रूप से उन महिलाओं के लिए उपयोगी है जिन्हें शिक्षा से वंचित रखा गया है।

4.अलीपो लर्निंग

यह ऐप महिलाओं को पेशेवर रूप से आगे बढ़ने के लिए आवश्यक स्किल्स सिखाता है और उन्हें माइक्रो एंटरप्रेन्योर बनने में मदद करता है। इस ऐप के माध्यम से महिलाएं अपने बिज़नेस स्किल्स को बढ़ा सकती हैं।

5. महिलाओं के अधिकार और कानून

इस ऐप के जरिए महिलाएं घरेलू हिंसा, बलात्कार, दहेज निषेध और गर्भपात जैसे अन्य कानूनों के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकती हैं। यह ऐप महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए बेहद ज़रूरी है.

इन ऐप्स के माध्यम से महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सशक्त बनाना ही मुख्य उद्देश्य है।

यह भी पढ़ें: गूगल पर एलन मस्क का आरोप: डोनाल्ड ट्रंप कीवर्ड बैन करने का दावा