Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर आज I.N.D.I.A करेगा विरोध प्रदर्शन, जंतर मंतर पहुंचेंगी ये पार्टियां

अरविंद केजरीवाल की सेहत को लेकर आज I.N.D.I.A करेगा विरोध प्रदर्शन, जंतर मंतर पहुंचेंगी ये पार्टियां

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर I.N.D.I.A गठबंधन प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आंदोलन का मकसद केजरीवाल की खराब सेहत को लेकर उनकी रिहाई की मांग करना है। आम आदमी पार्टी भाजपा पर […]

Sanjay Singh
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2024 08:08:18 IST

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आज जंतर-मंतर पर I.N.D.I.A गठबंधन प्रदर्शन करेगा। यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। सांसद संजय सिंह ने कहा कि आंदोलन का मकसद केजरीवाल की खराब सेहत को लेकर उनकी रिहाई की मांग करना है। आम आदमी पार्टी भाजपा पर केजरीवाल की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा रही है।

ये पार्टियां होंगी शामिल

इससे पहले भी आतिशी ने केजरीवाल की मेडिकल रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया है कि 3 जून से 7 जुलाई के बीच उनका शुगर लेवल 34 बार गिरा है। आपको बता दें जंतर मंतर पर होने वाले आंदोलन में कांग्रेस,
समाजवादी पार्टी, टीएमसी, डीएमके, सीपीआई, सीपीएम, एनसीपी, शिवसेना और सीपीआईएमएल के नेता शामिल होंगे।

बेसमेंट डेथ बीजेपी और LG की साजिश- संजय

दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई तीन छात्रो की मौत पर संजय सिंह ने कहा कल से पूरी दिल्ली के सभी राजनीतिक दल राजेन्द्र नगर की घटना पर चर्चा कर रहे हैं। ये घटना पीड़ादायक है। जो छात्र इस घटना में मारे गए उनकी आत्मा को शांति मिले। घटना के कारणों पर भी चर्चा होनी चाहिए।

भाजपा और दिल्ली LG पर आरोप लगाते हुए आप नेता ने कहा पूरा प्रयास है कि आप सरकार के मॉडल को नीचा दिखाने की कोशिश हो रही है। बीजेपी और LG की पूरी दिल्ली को तहस- नहस करने की मंशा है। दिल्ली सरकार को बदनाम करने के लिए ये सब किया जा रहा है। ये वही लोग हैं जो मोहल्ला क्लीनिक पर रोक लगाते हैं, तीर्थ यात्रा पर रोक लगाते हैं। ये घटना बीजेपी और LG की साजिश का नतीजा है। ये कोचिंग कोई आज से चल रहा है? 20 साल से 25 साल से चल रहा। हमारी मेयर तो आज कोचिंग के गैर कानूनी बेसमेंट को बंद करवा रही है।

ये भी पढ़ेः-दिल्ली कोचिंग हादसा: एक्शन में गृह मंत्री शाह, घटना की जांच के लिए बनाई कमेटी