Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • झारखंड के रांची में आकाशीय बिजली का कहर, चार किसानों की मौत, कई झुलसे

झारखंड के रांची में आकाशीय बिजली का कहर, चार किसानों की मौत, कई झुलसे

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. यहां पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 किसानों की मौत हो गई है. जबकि कई किसान घायल हो गए हैं. बताया जा रहा हैै कि घायल हुए किसानों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर […]

(आकाशीय बिजली)
inkhbar News
  • Last Updated: July 30, 2024 21:27:25 IST

रांची: झारखंड की राजधानी रांची में आकाशीय बिजली का कहर देखने को मिला है. यहां पर आकाशीय बिजली गिरने से 4 किसानों की मौत हो गई है. जबकि कई किसान घायल हो गए हैं. बताया जा रहा हैै कि घायल हुए किसानों में दो की हालत गंभीर है और उन्हें रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है.

खेत में काम कर रहे थे किसान

जानकारी के मुताबिक, रांची जिले के मांडर थाना क्षेत्र में किसान अपने खेतों में काम कर रहे थे. इस दौरान 8 किसानों पर बिजली गिर गई. जिसमें 4 लोगों की मौत हो गई, वहीं बाकी गंभीर रूप से झुलस गए.