Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • Jeff Bezos: 1 दिन में 15 अरब डॉलर की गिरावट, अमेजन को हुआ हजारों करोड़ का नुकसान

Jeff Bezos: 1 दिन में 15 अरब डॉलर की गिरावट, अमेजन को हुआ हजारों करोड़ का नुकसान

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल जेफ बेजोस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खराब साबित हुआ। एक ही दिन में उनकी दौलत

Jeff Bezos15 billion dollars fall Amazon suffer loss thousands crore
inkhbar News
  • Last Updated: August 3, 2024 21:46:22 IST

Jeff Bezos Networth: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में शामिल जेफ बेजोस के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खराब साबित हुआ। एक ही दिन में उनकी दौलत में 15.2 अरब डॉलर की कमी आ गई। अब उनकी कुल नेटवर्थ 191 अरब डॉलर रह गई है। हालांकि, वह अभी भी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में दूसरे स्थान पर हैं।

अमेजन के शेयरों में गिरावट का असर

जेफ बेजोस की दौलत में आई इस गिरावट का मुख्य कारण अमेजन के शेयरों में भारी गिरावट है। शुक्रवार को अमेजन के शेयरों की कीमत में 8.8 प्रतिशत की कमी आई, जिससे कंपनी का मार्केट कैप 134 अरब डॉलर यानी 11 लाख करोड़ रुपये से अधिक घट गया।

पिछले नुकसान की यादें

यह पहली बार नहीं है जब बेजोस को इतनी बड़ी गिरावट का सामना करना पड़ा है। 2019 में तलाक के ऐलान के बाद उनकी दौलत में एक ही दिन में 36 अरब डॉलर की कमी आई थी। इसके अलावा, अप्रैल 2022 में अमेजन के शेयरों में 14 प्रतिशत की गिरावट के कारण भी बेजोस को बड़ा नुकसान हुआ था।

अन्य अमीरों को भी हुआ नुकसान

शुक्रवार को सिर्फ जेफ बेजोस ही नहीं, बल्कि अन्य अमीरों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। टेक शेयरों में बिकवाली के कारण दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की नेटवर्थ में 6.6 अरब डॉलर की कमी आई, जबकि लैरी एलिसन को एक दिन में 4.4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ।

 

ये भी पढ़ें: सुनीता विलियम्स के पास फ्यूल की कमी, जानें कब और कैसे होगा उनका सुरक्षित लौटना