Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • क्यों मुस्लिम देश हो गए हैं पाकिस्तानियों से परेशान? जानें क्या है कारण 

क्यों मुस्लिम देश हो गए हैं पाकिस्तानियों से परेशान? जानें क्या है कारण 

पाकिस्तान की आर्थिक तंगी किसी से छिपी नहीं है। देश की सरकार पर कई अंतरराष्ट्रीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज है।

Why are Muslim countries upset with Pakistanis Know the reason
inkhbar News
  • Last Updated: August 4, 2024 17:06:58 IST

Pakistan: पाकिस्तान की आर्थिक तंगी किसी से छिपी नहीं है। देश की सरकार पर कई अंतरराष्ट्रीय बैंकों का हजारों करोड़ रुपये का कर्ज है। हालत इतनी खराब है कि सरकार ने चीन में गधों का निर्यात भी शुरू कर दिया है।

भीख मांगते पाकिस्तानियों की बढ़ती संख्या

पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वहां के लोग भीख मांगने के लिए भी दूसरे देशों का रुख कर रहे हैं। कई पाकिस्तानी उमराह वीजा पर सऊदी अरब जाकर वहां भीख मांगते हैं। इसके अलावा, संयुक्त अरब अमीरात और इराक जैसे देशों में भी पाकिस्तानी भिखारियों की संख्या काफी बढ़ गई है।

भिखारी बने लखपति

हाल ही में पंजाब प्रांत के सरगोधा जिले में खुशाब रोड पर एक बुजुर्ग पाकिस्तानी बेहोशी की हालत में मिला। जब पुलिस ने उसकी जांच की, तो उसकी जेब से 5 लाख 34 हजार रुपये मिले। उसके पास एक पासपोर्ट भी मिला, जिससे पता चला कि वह कई बार सऊदी अरब जा चुका है।

सऊदी और इराक में गिरफ्तारी

इराक और सऊदी अरब के राजदूतों ने बताया है कि इन भिखारियों की गिरफ्तारियों से उनकी जेलों में पाकिस्तानियों की संख्या बढ़ गई है। सऊदी अरब में मस्जिद अल हरम के बाहर पकड़े गए अधिकतर पाकिस्तानी पॉकेटमार हैं। ये लोग उमराह वीजा पर सऊदी अरब पहुंचते हैं, भीख मांगते हैं और फिर वापस पाकिस्तान आ जाते हैं।

प्रवासी पाकिस्तानियों की समस्या

पाकिस्तान के मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने सीनेट समिति को बताया कि बड़ी संख्या में भिखारी मानव तस्करी चैनलों के जरिए विदेश जा रहे हैं। विदेशों में गिरफ्तार होने वाले 90% भिखारी पाकिस्तानी हैं। इस सबके चलते मुस्लिम देशों में पाकिस्तानियों को लेकर नकारात्मक छवि बन रही है और वे इनसे परेशान हैं।

 

ये भी पढ़ें: मोदी ने उठाया ऐसा कदम चीन का पिछलग्गू मालदीव करने लगा बाप-बाप