Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • मुंबई हमला देखने से लेकर अपहरण तक, जानें 20 की उम्र में करोड़पति बने अडानी की कहानी

मुंबई हमला देखने से लेकर अपहरण तक, जानें 20 की उम्र में करोड़पति बने अडानी की कहानी

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी अगले कुछ सालों में रिटायर होने वाले हैं लेकिन क्या आप जानते हैं गौतम अडानी ने जीवन की हर कठिनाई को झेला है। एक मध्यम वर्गीय परिवार से निकल कर उन्होंने अपने दम पर देश-विदेश में अपना कारोबार स्थापित किया। गौतम अडानी को सेल्फ मेड […]

Gautam Adani
inkhbar News
  • Last Updated: August 5, 2024 12:35:42 IST

नई दिल्ली: देश के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी अगले कुछ सालों में रिटायर होने वाले हैं लेकिन क्या आप जानते हैं गौतम अडानी ने जीवन की हर कठिनाई को झेला है। एक मध्यम वर्गीय परिवार से निकल कर उन्होंने अपने दम पर देश-विदेश में अपना कारोबार स्थापित किया।

गौतम अडानी को सेल्फ मेड मिलियनेयर कहा जाता है। उन्होंने महज 20 साल की उम्र में यह खिताब हासिल किया। कॉलेज ड्रॉपआउट लड़के की सफलता की कहानी आज लोगों को प्रेरणा दे रही है। गौतम अडानी की कुल संपत्ति 85.5 बिलियन डॉलर की है। मुंबई हमले से लेकर उनका अपहरण होने तक, हम आपको बताते है गौतम अडानी की सफलता की कहानी।

100 घंटे में की 6,000 करोड़ की डील 

गौतम अडानी का जन्म 24 जून 1962 को अहमदाबाद में एक गुजराती जैन परिवार में हुआ था। उनके पिता शांतिलाल अडानी और मां शांताबेन अडानी कपड़ा कारोबार को बढ़ाने के लिए थराद कस्बे से अहमदाबाद आकर बस गए थे। लेकिन, गौतम अडानी कपड़ा कारोबार नहीं करना चाहते थे। वे हीरे के कारोबार के लिए मुंबई आ गए। यहां उन्होंने महिंद्रा ब्रदर्स के साथ डायमंड सॉर्टर का काम शुरू किया। फिर उन्होंने खुद की डायमंड ब्रोकरेज स्थापित की। उन्होंने महज 100 घंटे में 6,000 करोड़ रुपये की डील करके अपना नाम बनाया। इसके बाद धीरे-धीरे अडानी ग्रुप एक बड़ा कारोबारी समूह बन गया, जिसके पास पोर्ट से लेकर FMCG तक की 10 लिस्टेड कंपनियां हैं।

मुंबई हमले के साक्षी हैं अडानी

मुंबई में 26/11 को हुए आतंकी हमले के दौरान गौतम अडानी ताज होटल में खाना खा रहे थे। उन्होंने बेसमेंट में छिपकर अपनी जान बचाई थी। 1998 में उन्हें 1.5 मिलियन डॉलर की फिरौती के लिए किडनैप भी किया गया था। इसके बाद पिछले साल आई हिंडनबर्ग रिपोर्ट ने भी अडानी ग्रुप को बड़ा झटका दिया था। हालांकि, उस नुकसान से महज एक साल में उबरकर गौतम अडानी हाल ही में एक बार फिर एशिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए हैं।

ये भी पढ़ेः-8 साल बाद रिटायर हो जाएंगे गौतम अडानी,बेटे के अलावा इनको भी सौंप सकते हैं कारोबार की कमान