Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: बाप रे! चुड़ैल, डायन समेत कई बुरी आत्माओं ने बस पर डाला डेरा, देखकर चौंक जाएंगे आप

Video: बाप रे! चुड़ैल, डायन समेत कई बुरी आत्माओं ने बस पर डाला डेरा, देखकर चौंक जाएंगे आप

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आज कल कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसको देख कर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। हाल ही में फिर से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बस पर कई बुरी आत्माओं ने एक साथ […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 7, 2024 09:18:50 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आज कल कई वीडियो देखने को मिलते हैं। इन वीडियो में कुछ न कुछ ऐसा होता है जिसको देख कर लोग हैरत में पड़ जाते हैं। हाल ही में फिर से एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बस पर कई बुरी आत्माओं ने एक साथ कब्जा कर लिया है। वीडियो देख कर आप भी काफी हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

आत्माओं ने बस पर किया कब्जा

सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि बीच सड़क पर एक पुरानी बस गुजर रही है। आप देख सकते हैं कि बस में कई लोगों ने सफेद रंग के कपड़े पहने हुए हैं। इतना ही नहीं बस में सवार लोगों ने चेहरे पर भूत का मेकअप किया हुआ है। इसी मेकअप के कारण वह सभी भूतिया दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि बस के अंदर ये सभी लोग इधर-उधर घूम रहे हैं। ये लोग कभी एक दम से सामने आते हैं तो दूसरे ही पल गायब हो जाते हैं। वीडियो देख कर लोगों को डर का अनुभव हो रहा है। इस बस को सड़क पर हर आने-जाने वाला शख्स देख रहा है।

वीडियो देख कर चौंके लोग

जानकारी के मुताबिक यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर कमेंट कर के अपनी-अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। इस वीडियो को लोगों ने सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इस वीडियो पर कई मीम्स और चुटकुले भी बनाए जा रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये वीडियो किसी फिल्म या वेब सीरीज के प्रमोशन का भाग हो सकती है। परंतु इस बात में कितनी सच्चाई है ये अभी तक साफ नहीं हो पाया है। हालांकि इस वीडियो को लेकर लोगों के बीच काफी चर्चा हो रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by bUsEs (@_buses_lovers)

Also Read…

Bihar: 5 रुपए के कुरकुरे बने दोस्त की हत्या की वजह, पढ़कर हो जाएंगे हैरान