Inkhabar
  • होम
  • general knowledge
  • इस राज्य में शादीशुदा मर्दों को मिलती है दूसरी महिला से संबंध रखने की छूट!

इस राज्य में शादीशुदा मर्दों को मिलती है दूसरी महिला से संबंध रखने की छूट!

नई दिल्ली: भारत में ऐसे कई नियम और कानून हैं जो सुनने में बहुत अजीब लगते हैं। इन कानूनों का विरोध तो हुआ है, लेकिन ये अभी भी लागू हैं। ऐसा ही एक कानून भारत के गुजरात राज्य में भी है। जहां शादीशुदा पुरुषों को दूसरी पत्नी रखने का भी अधिकार है। जी हां, आपने […]

Married men are allowed to have relations with another woman
inkhbar News
  • Last Updated: August 7, 2024 22:01:40 IST

नई दिल्ली: भारत में ऐसे कई नियम और कानून हैं जो सुनने में बहुत अजीब लगते हैं। इन कानूनों का विरोध तो हुआ है, लेकिन ये अभी भी लागू हैं। ऐसा ही एक कानून भारत के गुजरात राज्य में भी है। जहां शादीशुदा पुरुषों को दूसरी पत्नी रखने का भी अधिकार है। जी हां, आपने सही पढ़ा। इस राज्य में शादीशुदा पुरुष कानूनी तौर पर किसी दूसरी महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में रह सकता है।

शादीशुदा पुरुष दूसरी महिला से संबंध

Women Married To Same Man Create 'Schedule' To Spend Time With Him

दरअसल हम बात कर रहे हैं भारत के गुजरात राज्य की। यहां मैत्री समझौता है। जी हां, मैत्री करार के नाम पर पुरुष को महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने की इजाजत है। दरअसल, गुजरात की इस प्रथा को स्थानीय स्तर पर कानूनी अनुमति प्राप्त है, क्योंकि इस ‘लिखित करार ‘ को मजिस्ट्रेट द्वारा मंजूरी दी जाती है।

रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए ढाल

लिखित करार के अनुसार पुरुष हमेशा शादीशुदा रहता है, यही वजह है कि यह अभी भी जारी है। मैत्री समझौता दो वयस्कों के बीच एक तरह का समझौता होता है। जो मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में लिखित रूप में तय होता है। इसे पुरुष और महिला के बीच एक तरह का लिव-इन-रिलेशनशिप भी कहा जा सकता है। गुजरात में कई मशहूर लोग ऐसे रिश्ते में रह चुके हैं। मुख्य रूप से यह प्रथा शादीशुदा पुरुष द्वारा अपनी पत्नी के अलावा किसी दूसरी महिला मित्र के साथ रह सके इसके लिए बनाई गई है। यह प्रथा लिव-इन-रिलेशनशिप जैसे रिश्ते को सामाजिक मान्यता दिलाने के लिए ढाल रही है। गुजरात में यह प्रथा कोई नई बात नहीं है, बल्कि ऐसे कई नाम हैं जो दोस्ती के समझौते के तहत किसी दूसरी महिला के साथ रह चुके हैं।

यह भी पढ़े :

शख्स पहुंचा सैलून, फिर हुई थूक से मसाज, दोनों आखें थी बंद, देखें यहां और क्या हुआ….