Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • प्रयागराज में गंगा-यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जलभराव को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

प्रयागराज में गंगा-यमुना का लगातार बढ़ रहा जलस्तर, जलभराव को लेकर प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली: बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण हर घंटे प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है जिसके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। झमाझम बारिश से प्रयागराज के न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली है। इतना ही नहीं लोगों के घरों में भी बढ़ रहे जलस्तर के कारण […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 8, 2024 10:22:09 IST

नई दिल्ली: बीते दिनों लगातार हुई बारिश के कारण हर घंटे प्रयागराज में गंगा-यमुना का जलस्तर बढ़ता जा रहा है जिसके कारण जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। झमाझम बारिश से प्रयागराज के न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली है। इतना ही नहीं लोगों के घरों में भी बढ़ रहे जलस्तर के कारण पानी घुस गया है। इस वजह से वहां के स्थानीय लोगों के बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

घरों में घुसा पानी

जानकारी के अनुसार प्रयागराज जिले में दारागंज इलाके के दशाश्वमेध घाट के पास गंगा और यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने की वजह से गरीब तबके के लोगों के घरों के अंदर पानी आ गया है। इसी कारण से लोग मजबूर होकर अपना आशियाना छोड़कर जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि हर साल उनके सामने यह समस्या खड़ी हो जाती है और पानी बढ़ जाने की वजह से उनको अपना सामान लेकर इधर-उधर जाना पड़ता है। लोगों का कहना है कि उनके पास पक्के मकान की सुविधा नहीं है। इसके अलावा यमुना और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर ने जिले के तराई इलाकों में भी लोगों के घरों पर कब्जा करके उनके लिए दिक्कतें बढ़ाना शुरू कर दिया है। मजबूर होकर लोग इलाके से पलायन कर रहे हैं। इसके अलावा बारिश के कारण कई जर्जर मकानों के गिरने का भी खतरा प्रयागराज बना हुआ है।

मंदिर भी पानी की चपेट में आया

जानकारी के अनुसार संगम स्थित बड़े हनुमान मंदिर में भी यमुना और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण पानी आ जाने से बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। हनुमान मंदिर के गर्भगृह में बुधवार सुबह करीब 6 बजे पानी आ गया। इतना ही नहीं प्रयागराज के कई अन्य इलाके भी अब जलमग्न हो गए हैं। बढ़ते जलस्तर ने लोगों की परेशानी को सौ गुना बढ़ा दिया है। इसके लिए प्रशासन ने जिले में अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जो लोग निचले इलाकों में रहते हैं वह किसी सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। जानकारी के अनुसार करेली के जेके कॉलोनी, गड्ढा कॉलोनी, जेके आशियाना और ऐनुद्दीनपुर समेत कई अन्य जगह पर भी पांच फीट से ज्यादा पानी भर गया है।

Also Read…

एक परिवार के 4 लोगों की 10 दिन में रहस्यमयी मौत, वजह जान कर डॉक्टर भी हुए हैरान