Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • Video: ट्रिपल सीट पर बैठकर लहरा रहे थे बाइक, तभी हो गया बड़ा हादसा, देख कर कांप जाएगी रूह

Video: ट्रिपल सीट पर बैठकर लहरा रहे थे बाइक, तभी हो गया बड़ा हादसा, देख कर कांप जाएगी रूह

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बीच सड़क पर कुछ लड़के ट्रिपल सीट बैठकर हुडदंग मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच उनके साथ ऐसा हादसा होता है जिसको देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस घटना को विस्तार से? स्टंट करते […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 9, 2024 13:21:30 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें बीच सड़क पर कुछ लड़के ट्रिपल सीट बैठकर हुडदंग मचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी बीच उनके साथ ऐसा हादसा होता है जिसको देख कर आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं इस घटना को विस्तार से?

स्टंट करते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ युवक बाइक पर हुडदंग मचाते हुए बीट सड़क पर जा रहे हैं। वह बाइक को इधर-उधर लहरा रहे हैं। आप देख सकते हैं कि एक बाइक पर तीन लोग सवार हैं। आगे आप देखेंगे कि जब पहली बाइक पर सवार युवक अपनी बाइक को लहराते हुए आरे निकल जाते हैं तो उसके ठीक पीछे चल रहे बाइक सवार लड़के भी अपनी बाइक को बिल्कुल वैसे ही लहराते हुए आगे निकल जाते हैं। इसके बाद वह जैसे ही बाइक को आगे लेकर निकलते हैं तो उनकी बाइक अचानक से फिसल जाती है। बाइक के फिसलने के बाद सभी लोग जमीन पर बुरी तरह से गिर जाते हैं। ये हादसा सच में काफी चौंका देने वाला था।

वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर लोगों ने कमेंट करके अपनी-अपनी बात सामने रखी है। जानकारी के अनुसार इस वीडियो को @ShoneeKapoor नाम के हैंडल से सोशल मीडिया के एक्स पर शेयर किया गया है। वीडियो शेयर कर के यूजर ने केप्शन में लिखा है कि मुझे संतुष्ट महसूस करने के लिए क्या दोषी महसूस करना चाहिए। वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट कर के लिखा है कि एक अवार्ड मैं इनके घर जाकर देकर आना चाहता हूं। इसके अवाला दूसरे यूजर ने लिखा है कि ऐसे लोग दूसरे निर्दोष की जान ले लेते है। इस वीडियो को वायरल होने के बाद 12.4K लोगों ने देखा है।

Also Read…

Video: बाप रे! स्टंट करते हुए बिगड़ा बैलेंस, शख्स ने तुड़वा ली गर्दन, देख कर रहा जाएंगे हैरान