Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • तिरंगा छत पर फहराते समय इन कानूनी बातों का जरूर ख्याल रखें

तिरंगा छत पर फहराते समय इन कानूनी बातों का जरूर ख्याल रखें

नई दिल्ली: देश 15 अगस्त को आजादी का महापर्व मनाएगा। इस जश्न के दौरान आपको हर जगह तिरंगा दिखाई देगा, लेकिन तिरंगा फहराने के कई नियम भी हैं, जिनका पालन करना भी बेहद जरूरी है। क्या हम कहीं भी तिरंगा फहरा सकते हैं? आज 15 अगस्त से पहले हम आपके इन सवालों का जवाब देंगे। […]

तिरंगा
inkhbar News
  • Last Updated: August 14, 2024 20:04:11 IST

नई दिल्ली: देश 15 अगस्त को आजादी का महापर्व मनाएगा। इस जश्न के दौरान आपको हर जगह तिरंगा दिखाई देगा, लेकिन तिरंगा फहराने के कई नियम भी हैं, जिनका पालन करना भी बेहद जरूरी है। क्या हम कहीं भी तिरंगा फहरा सकते हैं? आज 15 अगस्त से पहले हम आपके इन सवालों का जवाब देंगे। साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि क्या आप अपनी छत या बालकनी पर तिरंगा फहरा सकते हैं या रात में तिरंगा फहराने के क्या नियम हैं।

घर पर तिरंगा फहराने के क्या नियम हैं?

साल 2002 से पहले आम लोग सिर्फ स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस पर ही तिरंगा फहरा सकते थे। हालांकि, अब हमारे देश की शान तिरंगा कभी भी फहराया जा सकता है, लेकिन इसके लिए भी कुछ नियमों का पालन करना जरूरी है। ये नियम भारतीय ध्वज संहिता में लिखे हैं। इस भारतीय ध्वज संहिता 2002 के भाग-2 पैरा 2.2 के खंड (11) के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपने घर में तिरंगा झंडा फहराना चाहता है, तो वह दिन-रात इसे फहरा सकता है। हालांकि, झंडा फहराते समय आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि झंडा किसी भी तरह से फटे नहीं। अगर गलती से तिरंगा फट भी जाए, तो उसका अनादर नहीं करना चाहिए। इस नियम में एक बात यह भी बताई गई है कि जब भी घर पर झंडा फहराया जाए, तो इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि झंडा किसी खुली जगह पर रखा हो और तिरंगे के ऊपर कोई दूसरा झंडा न हो।

क्या रात में तिरंगा फहराया जा सकता है?

पहले तिरंगा झंडा सूर्योदय से सूर्यास्त के बीच ही फहराया जा सकता था, लेकिन अब रात में भी झंडा फहराने की अनुमति है। झंडे को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। जब ​​तक सरकारी आदेश न दिया जाए, झंडे को आधा झुकाकर नहीं फहराया जा सकता। इसके अलावा झंडे को पानी में नहीं डुबाना चाहिए। तिरंगे पर किसी भी तरह का कोई अक्षर नहीं लिखा होना चाहिए। साथ ही झंडे का इस्तेमाल पर्दा बनाने या किसी चीज को ढकने के लिए नहीं किया जा सकता। किसी भी तरह का झंडा तिरंगे से ऊपर नहीं फहराया जाना चाहिए।

ये  भी पढ़ेः

MP: आईटीआई अप्रेंटिसशिप के लिए निकली 95 पदों पर भर्ती, ऐसे करें अप्लाई