Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • भारत 78वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

भारत 78वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न में डूबा, प्रधानमंत्री मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

नई दिल्ली। देश आज यानी 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इस बार के स्वतंत्रता दिवस का थीम विकसित भारत है। इसमें स्वतंत्रता के 100वें साल यानी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 15, 2024 07:53:49 IST

नई दिल्ली। देश आज यानी 15 अगस्त को अपना 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे। इस बार के स्वतंत्रता दिवस का थीम विकसित भारत है। इसमें स्वतंत्रता के 100वें साल यानी 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

पीएम ने दी बधाई

प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा है सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। जय हिंद! वहीं थोड़ी देर में प्रधानमंत्री लाल किले पर ध्वजारोहण करेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान होगा प्रधानमंत्री देश को संबोधित करेंगे।

1037 जवान होंगे सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देश के 1037 जवानों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। इसमें सिविल डिफेंस, पुलिस, फायर, होमगार्ड और सुधार सेवाओं के जवान शामिल हैं। गृह मंत्रालय के मुताबिक 214 जवान वीरता पदक से सम्मानित होंगे। इसमें एक राष्ट्रपति वीरता पदक और 213 वीरता पदक शामिल हैं। सबसे ज्यादा पुलिस के जवानों को 208 पदक मिलेंगे।

 Also Read…

प्रधानमंत्री ने 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से फहराया तिरंगा, देश के नाम संबोधन शुरू

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में आधी रात को सैकड़ों लोगों ने डॉक्टरों को जमकर पीटा