Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • जब लड़की नहीं मिली, तो कुकर से रचा ली शादी! लेकिन चार दिन में ही दे दिया तलाक, वजह जानकर हंस पड़ेंगे

जब लड़की नहीं मिली, तो कुकर से रचा ली शादी! लेकिन चार दिन में ही दे दिया तलाक, वजह जानकर हंस पड़ेंगे

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक इंडोनेशियाई लड़के की अनोखी शादी खूब चर्चा बटोर रही है। ये लड़का किसी लड़की से नहीं बल्कि एक कुकर

Indonesian Man कुकर से रचा ली शादी
inkhbar News
  • Last Updated: August 16, 2024 04:24:49 IST

नई दिल्ली: इन दिनों सोशल मीडिया पर एक इंडोनेशियाई लड़के की अनोखी शादी खूब चर्चा बटोर रही है। ये लड़का किसी लड़की से नहीं बल्कि एक कुकर से शादी कर सुर्खियों में आ गया है। सुनने में यह जितना अजीब है, उससे भी ज्यादा हैरान कर देने वाली बात यह है कि इस शादी के चार दिन बाद ही उसने तलाक भी ले लिया!

कुकर को बताया ‘आदर्श दुल्हन’

इस वायरल कहानी के मुख्य किरदार खोइरुल अनम ने खुद को दूल्हा और कुकर को दुल्हन के रूप में पेश किया। तस्वीरों में अनम सफेद पोशाक में सजे हुए नजर आ रहे हैं, जबकि ‘दुल्हन’ यानी कुकर पर लाल कपड़े से घूंघट डाला गया है। अनम ने मजाकिया अंदाज में कुकर को गोरी, आज्ञाकारी, प्यारी और खाना बनाने में उस्ताद बताया। लेकिन, चार दिन बाद ही उन्होंने यह कहते हुए तलाक ले लिया कि उनकी ‘बेगम’ सिर्फ चावल ही पका सकती है!

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Pic talks (@ghost_cripples)

सोशल मीडिया पर पब्लिसिटी स्टंट

यह घटना हालांकि सितंबर 2021 की है, लेकिन अब फिर से चर्चा में है। अनम ने खुद अपने फेसबुक अकाउंट पर इस शादी की तस्वीरें पोस्ट की थीं, जिससे सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। स्थानीय मीडिया ने इस पूरे मामले को एक पब्लिसिटी स्टंट करार दिया। अनम इंडोनेशिया में पहले से ही एक चर्चित शख्सियत हैं और ऐसे अजीबोगरीब स्टंट के लिए जाने जाते हैं।

अनोखे स्टंट की दुनिया में और भी दिलचस्प किस्से

अनम की तरह ही ब्राजील की एक मॉडल क्रिस गैलेरा ने खुद से शादी कर दुनिया को हैरान कर दिया था। उन्होंने यह शादी आत्मनिर्भरता और आत्मसम्मान को दिखाने के लिए की थी। दोनों ही घटनाएं यह दिखाती हैं कि पब्लिसिटी और सोशल मीडिया अटेंशन पाने के लिए लोग कितने असामान्य कदम उठा सकते हैं।

सोशल मीडिया की ‘दुनिया’ में फैलती कहानियां

आज के दौर में ऐसे अनोखे और अजीबोगरीब स्टंट तेजी से वायरल होते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इन घटनाओं को देखकर कभी हंसते हैं तो कभी हैरान रह जाते हैं। चाहे यह घटना मजाक में की गई हो या पब्लिसिटी के लिए, लेकिन यह साफ है कि सोशल मीडिया पर हर तरह की कहानियां जंगल में आग की तरह फैलती हैं।

 

ये भी पढ़ें: ज्वालामुखी फटते ही लावे की लपटों में घिरा ड्रोन, 1200 डिग्री का भयानक दृश्य हुआ वायरल

ये भी पढ़ें: गली के शेर Vs जंगल के शेर, कुत्तों और शेरों की टक्कर का वीडियो हुआ वायरल