Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • ‘देश का लोकतंत्र जेल में कैद’, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा

‘देश का लोकतंत्र जेल में कैद’, अरविंद केजरीवाल को जन्मदिन की बधाई देते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 16 अगस्त यानी आज जन्मदिन है। तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल आज 56 साल के हो गए। इस मौके पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सीएम केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि […]

Manish Sisodiya Wished Arvind Kejriwal on his birthday
inkhbar News
  • Last Updated: August 16, 2024 10:24:33 IST

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का 16 अगस्त यानी आज जन्मदिन है। तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल आज 56 साल के हो गए। इस मौके पर आप नेता मनीष सिसोदिया ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर सीएम केजरीवाल को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आज देश का लोकतंत्र अरविंद केजरीवाल के रूप में जेल में कैद है।

आपको बता दें अरविंद केजरीवाल 16 अगस्त 1968 को हरियाणा के भिवानी जिले में जन्मे थे और आज 56 साल के हो गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने 1989 में आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया था।

देश का लोकतंत्र जेल में कैद है

मनीष सिसोदिया ने एक्स पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘देश में चल रही तानाशाही के खिलाफ सबसे कठिन लड़ाई लड़ने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री, मेरे परम प्रिय मित्र और राजनीतिक गुरु, अरविंद केजरीवाल जी को जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएँ। हमें गर्व है कि हम एक ऐसे देशभक्त और क्रांतिकारी नेता के सिपाही हैं जिसने तानाशाह के सामने घुटने टेकने के बजाय जेल जाना चुना। अरविंद केजरीवाल के रूप में आज देश का लोकतंत्र जेल में कैद हैं।’

पिछले साल केजरीवाल ने सिसोदिया को किया था याद

अरविंद केजरीवाल ने पिछले साल अपने जन्मदिन पर दोस्त मनीष सिसोदिया को याद किया था। अरविंद केजरीवाल ने पोस्ट किया था, “उन्हें मनीष सिसोदिया की याद आ रही है। आइए हम सब आज यह संकल्प लें कि हम भारत में पैदा होने वाले हर बच्चे को बेहतरीन शिक्षा देने का हर संभव प्रयास करेंगे।”