Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • बजरंग पुनिया का तिरंगे पर पैर रखने का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

बजरंग पुनिया का तिरंगे पर पैर रखने का वीडियो हुआ वायरल, सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट के रोड शो के दौरान पहलवान बजरंग पुनिया से एक बड़ी गलती हो गई। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे

बजरंग पुनिया का तिरंगे पर पैर Indian Flag
inkhbar News
  • Last Updated: August 17, 2024 20:43:04 IST

नई दिल्ली: भारत की महिला पहलवान विनेश फोगाट के रोड शो के दौरान पहलवान बजरंग पुनिया से एक बड़ी गलती हो गई। उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के पोस्टर पर अपना जूता रख दिया, जिससे विवाद खड़ा हो गया। यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है और लोगों ने बजरंग पुनिया की आलोचना शुरू कर दी है।

तिरंगे पर पैर रखने की वजह से हुआ विवाद

विनेश के स्वागत के लिए बजरंग पुनिया और साक्षी मलिक एक सजावट वाली कार में पहुंचे थे। कार के बोनट पर तिरंगे का पोस्टर लगा था। भीड़ को संभालने के प्रयास में बजरंग पुनिया ने अनजाने में तिरंगे पर पैर रख दिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों ने उनकी तीखी आलोचना की और माफी की मांग की।

सोशल मीडिया पर लोगों ने की निंदा

यूजर्स ने सोशल मीडिया पर कहा कि तिरंगे का अपमान किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। लोगों ने यह भी सुझाव दिया कि तिरंगे के बैनर और पोस्टर का इस्तेमाल निजी समारोहों में नहीं करना चाहिए ताकि उसका सम्मान बना रहे।

विनेश के रोड शो में दिखे कांग्रेस सांसद

विनेश फोगाट के रोड शो में कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद थे। इस दौरान विनेश भावुक हो गईं, जिसे बजरंग और साक्षी ने सांत्वना दी।

 

ये भी पढ़ें: इस रक्षाबंधन दिखेगा ब्लू मून, जानें क्या सच में नीला दिखेगा चांद?

ये भी पढ़ें: पैसे के लालच में दोस्त की हत्या, सिर काटकर चाकू से निकाली आंखें, खोपड़ी पर तंत्र-मंत्र की खौफनाक कहानी