Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • उत्तर कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, इस्लामाबाद में भी दिखा असर

उत्तर कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, इस्लामाबाद में भी दिखा असर

नई दिल्ली: मंगलवार की सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से धरती कांपने लगी। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजकर 45 मिनट के आस-पास बारामूला में लोगों को भूकंप का भूकंप आया महसूस हुआ है। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर 4.9 इस भूकंप की तीव्रता मापी गई है। भूकंप के बाद लोगों […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 20, 2024 08:21:20 IST

नई दिल्ली: मंगलवार की सुबह-सुबह जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटकों से धरती कांपने लगी। जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजकर 45 मिनट के आस-पास बारामूला में लोगों को भूकंप का भूकंप आया महसूस हुआ है। बताया जा रहा है कि रिक्टर पैमाने पर 4.9 इस भूकंप की तीव्रता मापी गई है। भूकंप के बाद लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

पहला भूकंप से कांपी धरती

जानकारी के अनुसार एक अधिकारी का कहना है कि सुबह भूकंप 6 बजकर 45 मिनट के आस-पास पहला भूकंप का झटका महसूस हुआ है। इसके बाद 74.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर और 34.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश भूकंप का दूसरा झटका महसूस हुआ है। जानकारी के मुताबिक 4.9 दूसरे भूकंप की तीव्रता मापी गई है। यह भूकंप 6 बजकर 52 पर आया था। इस भूकंप के कारण लोग डर से अपने घरों से बाहर निकल कर आ गए और बचने के लिए किसी सुरक्षित जगह को खोजने लगे। फिलहाल किसी के जान-मान के नुकसान कि कोई जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

दूसरे भूकंप से लोगों में दहशत

स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार 6 बजकर 45 मिनट पर पहला भूकंप आया। जिसकी तीव्रता 34.37 डिग्री उत्तरी अक्षांश में मापी गई और 74.16 डिग्री पूर्वी देशांतर पर। इसके बाद 6 बजकर 52 पर दूसरे भूकंप ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया। इसकी तीव्रता 4.9 मापी गई। जानकारी के अनुसार बारामूला इस भूकंप के झटकों का केंद्र था। इसकी गहराई क्रमशः 5 और 10 किलोमीटर की थी। इतना ही नहीं इन भूकंप के झटकों का असर पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भी देखा गया है। लोगों को इस्लामाबाद में भी भूकंप के झटके महसूस हुए हैं।