Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • Video: गजब हरियाणा! कोर्ट के फैसले से गुस्साए शख्स ने जज को ही पीटना शुरू कर दिया, दे बेंत पर बेंत

Video: गजब हरियाणा! कोर्ट के फैसले से गुस्साए शख्स ने जज को ही पीटना शुरू कर दिया, दे बेंत पर बेंत

चंडीगढ़: हरियाणा से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति जिला बार रूम के अंदर ही जज को पीटते हुए नजर आ रहा। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति मामले में संतोषनजक न्याय नहीं मिलने की वजह से नाराज हो गया और जज के ऊपर […]

Haryana
inkhbar News
  • Last Updated: August 20, 2024 11:55:25 IST

चंडीगढ़: हरियाणा से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में एक व्यक्ति जिला बार रूम के अंदर ही जज को पीटते हुए नजर आ रहा। जानकारी के मुताबिक उक्त व्यक्ति मामले में संतोषनजक न्याय नहीं मिलने की वजह से नाराज हो गया और जज के ऊपर लाठी से हमला कर दिया।

परिसर में मचा हंगामा

घटना के बाद अदालत परिसर में हंगामा मच गया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। हालांकि किस घटना के कारण व्यक्ति ने जज को पीटा, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। घटना हरियाणा के यमुनानगर-जगाधरी की है। इस घटना ने राज्य में न्यायिक और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर दिया है।

लोगों ने उड़ाया मजाक

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि यूजर्स इस वीडियो को देखने के बाद मजे ले रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है कि लोगों का न्यायपालिका से विश्वास उठता जा रहा है। न्याय न मिले तो इस तरह का वीडियो आना स्वाभाविक है। एक यूजर ने लिखा है कि इसी तरह से एक -एक करके जज पीटते रहेंगे।

मुलायम का बेटा गांधी परिवार का नौकर- केशव मौर्य की ये बातें सुन तिलमिला उठेंगे अखिलेश!