Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • महिला का करतब देख लोग हुए हैरान, बोले यूपी वाले जुगाड़ू होते हैं

महिला का करतब देख लोग हुए हैरान, बोले यूपी वाले जुगाड़ू होते हैं

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई बार हैरान कर देने वाले वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय एक्स पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला का जुगाड़ देखकर आप दंग रह जाएंगे। यह वीडियो दरअसल उत्तर प्रदेश का है। दरअसल महिला बस में चढ़ने के लिए स्टैंड पर […]

जुगाड़ू महिला
inkhbar News
  • Last Updated: August 21, 2024 17:32:40 IST

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर कई बार हैरान कर देने वाले वीडियो भी वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय एक्स पर वायरल हो रहा है जिसमें एक महिला का जुगाड़ देखकर आप दंग रह जाएंगे। यह वीडियो दरअसल उत्तर प्रदेश का है। दरअसल महिला बस में चढ़ने के लिए स्टैंड पर आती है। लेकिन सीट न मिलने के बाद भी वह हार नहीं मानती।

वह खिड़की से बस में घुसने की कोशिश करती है। वीडियो में आप देखेंगे कि लाल साड़ी में महिला पहले खिड़की के पास बैठे लोगों से बात करती है। वह काफी देर तक लोगों से बात करती नजर आती है। आखिर में वह बस में घुसने के लिए अपने दोनों पैर खिड़की पर रख देती है। हालांकि वह अंदर जा पाती है या नहीं यह वीडियो में नहीं दिखाया गया है।

20 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा

बस के पास कई अन्य लोग भी सामान के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को एक्स पर पत्रकार रणविजय सिंह ने अपने हैंडल @ranvijaylive पर शेयर किया है। यह क्लिप सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इसे आज ही शेयर किया गया है और अब तक इसे 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। कई यूजर्स ने इस पर कमेंट भी किए हैं।

यूपी वालों के पास जुगाड़

एक यूजर ने लिखा है- ये तो आम बात है कि हर त्यौहार और एग्जाम के समय खिड़की से सीट तक पहुंचना पड़ता है। दूसरे यूजर ने लिखा है- ऐसी तकनीक सिर्फ यूपी वालों के पास ही हो सकती है। तीसरे ने लिखा है- क्या ये अगले ओलंपिक की तैयारी कर रही है? चौथे ने लिखा है- बाबा, क्या हमारी लड़कियां हरियाणा की लड़कियों से कम हैं? आप भी वीडियो देख के कमेंट में बताएं।

 

ये भी पढ़ें: भारत माता की जय नहीं बोलूंगा… लेडी का फोटो लगाकर पूजते है, धर्म के खिलाफ पर बोलूंगा