Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर के बाड़े में कूदी महिला, बाघ के हमले से बाल-बाल बची, वीडियो वायरल

चिड़ियाघर में बंगाल टाइगर के बाड़े में कूदी महिला, बाघ के हमले से बाल-बाल बची, वीडियो वायरल

अमेरिका के न्यू जर्सी के कोहान्जिक चिड़ियाघर में एक महिला की बेवकूफी ने सबको चौंका दिया। यह महिला बंगाल टाइगर के बाड़े

बंगाल टाइगर के बाड़े में कूदी महिला Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: August 22, 2024 20:47:56 IST

नई दिल्ली: अमेरिका के न्यू जर्सी के कोहान्जिक चिड़ियाघर में एक महिला की बेवकूफी ने सबको चौंका दिया। यह महिला बंगाल टाइगर के बाड़े में जाकर उसे छूने की कोशिश करने लगी। घटना रविवार दोपहर की है, जब महिला बाघ को छेड़ रही थी, तभी बाघ ने उस पर हमला करने की कोशिश की, जिसमें वह बाल-बाल बच गई।

वीडियो हुआ वायरल

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खासतौर पर X (ट्विटर) पर इस क्लिप को खूब शेयर किया जा रहा है। @USATODAY ने 22 अगस्त को वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि न्यू जर्सी के चिड़ियाघर में एक महिला बाघ के हमले से बच गई। वीडियो में महिला को बाघ के बाड़े में उंगली डालते और बाघ को छूने की कोशिश करते देखा जा सकता है। बाघ 500 पाउंड वजनी है और उसने फुर्ती से महिला का हाथ पकड़ने की कोशिश की, लेकिन महिला ने समय रहते अपना हाथ खींच लिया।

पुलिस और चिड़ियाघर की चेतावनी

इस घटना के बाद पुलिस ने भी वीडियो शेयर किया था, जिसे बाद में हटा दिया गया। साथ ही, पुलिस ने चिड़ियाघर में लगे एक नोटिस की तस्वीर शेयर करते हुए लोगों को चेतावनी दी कि बाड़ पर चढ़ना और जानवरों के करीब जाना कानून के खिलाफ है। अगर कोई ऐसा करता है तो उसे चिड़ियाघर में आने से रोका जा सकता है या उस पर प्रतिबंध लगाया जा सकता है।

कोहान्जिक चिड़ियाघर के बाघ ऋषि और महेशा

चिड़ियाघर की वेबसाइट के अनुसार, वहां दो बंगाल टाइगर हैं- ऋषि और महेशा। ये दोनों 2016 में शावक के रूप में चिड़ियाघर आए थे और तब उनका वजन केवल 20 पाउंड था। अब ये दोनों 500 पाउंड वजनी हो चुके हैं। चिड़ियाघर की जानकारी के मुताबिक, इन दोनों बाघों को पहले ‘गॉर्जियस एंड ऑर्नरी’ नाम दिया गया था।

लुप्तप्राय प्रजाति है बंगाल टाइगर

बता दें कि बंगाल टाइगर, जिन्हें भारतीय टाइगर भी कहा जाता है, लुप्तप्राय प्रजाति में शामिल हैं। अक्टूबर 2022 तक माना जाता था कि जंगल में इनकी संख्या केवल 3,500 रह गई है। साइबेरियाई बाघ के बाद, यह बाघ प्रजाति दुनिया में दूसरी सबसे बड़ी मानी जाती है। यह घटना लोगों को याद दिलाती है कि जंगली जानवरों के साथ लापरवाही करना कितना खतरनाक हो सकता है। ऐसे में हर किसी को चिड़ियाघर में लगे नियमों का पालन करना चाहिए।

 

ये भी पढ़ें: टॉयलेट में छिपे सांप ने किया हमला, घर के मालिक के अंडकोष पर काटा, देखें तस्वीरें

ये भी पढ़ें: डॉक्टर ने बच्चों और महिलाओं के साथ किया ऐसा घिनौना काम बनाया अश्लील वीडियो, हुआ गिरफ्तार