Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • पंजाब में दिनदिहाड़े गोलीबारी, घर में घुसकर हमला करने वाले का वीडियो वायरल

पंजाब में दिनदिहाड़े गोलीबारी, घर में घुसकर हमला करने वाले का वीडियो वायरल

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित दबुर्जी गांव में दिनदहाड़े एक एनआरआई को उसके घर पर घुसकर गोली मारने की घटना सामने आई है। बता दें, सुखचैन सिंह जो हाल ही में अमेरिका से लौटे थे. उन पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। यह वारदात उनके परिवार के सामने हुई, […]

Firing In Punjab
inkhbar News
  • Last Updated: August 24, 2024 18:21:34 IST

अमृतसर: पंजाब के अमृतसर के बाहरी इलाके में स्थित दबुर्जी गांव में दिनदहाड़े एक एनआरआई को उसके घर पर घुसकर गोली मारने की घटना सामने आई है। बता दें, सुखचैन सिंह जो हाल ही में अमेरिका से लौटे थे. उन पर दो अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। यह वारदात उनके परिवार के सामने हुई, जिस दौरान उनकी पत्नी और पहले विवाह से उनके दो बच्चे मौजूद थे।

सीने के पास लगी गोली

यह घटना तब घटी जब सिंह सुबह की सैर के लिए जा रहे थे। मोटरसाइकिल सवार दो हमलावरों ने उन्हें उनके घर के बाहर रोका और घर के अंदर ले जाकर उनकी लग्जरी कार के रजिस्ट्रेशन कागजात मांगे। इस दौरान विवाद होने पर हमलावरों ने सिंह पर तीन गोलियां चलाईं, जिनमें से दो गोलियां उनके सिर और सीने के पास लगीं। सिंह को तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

बिगड़ती कानून व्यवस्था

फिलहाल, फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी है। इस घटना ने पंजाब में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिरोमणि अकाली दल (SAD) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने इस घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई है। वहीं सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आलोचना करते हुए कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। आगे उन्होंने कहा कि “पंजाब में ऐसे घटनाएं रोज़ हो रही हैं और अब तो लोग अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं।” उन्होंने मुख्यमंत्री से नैतिक आधार पर इस्तीफा देने की मांग की और सुखचैन सिंह के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

यह भी पढ़ें: पुणे में निजी हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, घायल पायलट को अस्पताल में भर्ती कराया गया