Inkhabar
  • होम
  • देश-प्रदेश
  • इस देश की महिलाओं के पास है सबसे ज्यादा सोना, जानें भारत किस नंबर पर

इस देश की महिलाओं के पास है सबसे ज्यादा सोना, जानें भारत किस नंबर पर

नई दिल्ली: भारत में जिसके पास जितना सोना होता है उसे उतना ही अमीर माना जाता है। आपने देखा होगा कि भारतीय शादियों या किसी अन्य समारोह में घर की महिलाओं की पहली पसंद सोने के आभूषण होते हैं। हमारे देश में हर घर की महिलाओं के पास थोड़ा बहुत सोना होता है क्योंकि लोग […]

Woman owns gold
inkhbar News
  • Last Updated: August 26, 2024 13:39:54 IST

नई दिल्ली: भारत में जिसके पास जितना सोना होता है उसे उतना ही अमीर माना जाता है। आपने देखा होगा कि भारतीय शादियों या किसी अन्य समारोह में घर की महिलाओं की पहली पसंद सोने के आभूषण होते हैं। हमारे देश में हर घर की महिलाओं के पास थोड़ा बहुत सोना होता है क्योंकि लोग अपने पैसा भी सोना खरीद कर इन्वेस्ट करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय महिलाओं के पास कितना सोना है? आज हम आपको इसके बारे में बताएंगे।

भारतीय महिलाएं हैं सबसे धनवान 

वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल की एक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिलाओं के पास करीब 24,000 टन सोना है। इस सोने को दुनिया का सबसे बड़ा सोने का खजाना माना जा सकता है। WGC की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारतीय महिलाएं दुनिया के कुल सोने के भंडार का 11 प्रतिशत आभूषण के रूप में पहनती हैं। आपको बता दें कि भारतीय महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले सोने की मात्रा दुनिया के शीर्ष 5 देशों के कुल सोने के भंडार से भी अधिक है।

भारत के इस राज्य के पास सबसे ज्यादा सोना

आपको बता दें कि भारत में सबसे ज्यादा सोना दक्षिण भारत की महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। देश में मौजूद कुल सोने का 40 फीसदी हिस्सा दक्षिण भारत में है, जबकि अकेले तमिलनाडु राज्य में 28 फीसदी सोना है। आसान भाषा में कहें तो भारत के इन राज्यों की महिलाओं के पास सबसे ज्यादा सोने के आभूषण हैं।

किस देश के पास कितना सोना है

अमेरिका के पास कुल 8000 टन सोना है जबकि जर्मनी के पास 3,300 टन सोना है। इसके अलावा इटली के पास 2450 टन, फ्रांस के पास 2400 टन और रूस के पास 1900 टन सोना है।

ये भी पढ़े:- Video: इस छोटी बच्ची को चूजों के साथ खेलता देख मन खुश हो जायेगा, 93 मिलियन से ज्यादा लोगों ने पसंद किया