Inkhabar
  • होम
  • Crime
  • अश्लील पिक्चर्स दिखाकर भाई ने किया महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, मन नहीं भरा तो कर दी ये डिमांड

अश्लील पिक्चर्स दिखाकर भाई ने किया महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म, मन नहीं भरा तो कर दी ये डिमांड

नई दिल्ली: कोलकता में महिला डॉक्टर के साथ रेप की घटना से अभी देश उबरा भी नहीं है कि देश के हर कोने से आए दिन महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ से जुड़ी कोई न कोई नई वारदात सामने आ रही है। एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सनसनी फेल गई है। दरअसल […]

Inkhabar
inkhbar News
  • Last Updated: August 30, 2024 15:15:17 IST

नई दिल्ली: कोलकता में महिला डॉक्टर के साथ रेप की घटना से अभी देश उबरा भी नहीं है कि देश के हर कोने से आए दिन महिलाओं के सम्मान के साथ खिलवाड़ से जुड़ी कोई न कोई नई वारदात सामने आ रही है। एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे सनसनी फेल गई है। दरअसल राजस्थान में एक शख्स महिला डॉक्टर पर लगातार दबाव बनाकर उसके साथ रेप कर रहा था। महिला डॉक्टर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई तब इस मामले का खुलासा हुआ। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

महिला डॉक्टर से किया रेप

जानकारी के अनुसार यह मामला राजस्थान के अजमेर का हैं। यहां अजमेर जिले के क्रिश्चियन गंज थाने में महिला डॉक्टर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी शख्स दबाव बनाकर उसके साथ रेप करता रहा। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका एक 6 साल का एक बेटा भी है, जो काफी दिनों से बीमार चल रहा है। महिला ने बताया कि वह अपने बेटे का इलाज कराने के लिए अपने पति के साथ दिल्ली में आई थी। परंतु यहां पर उसका रिश्ते में लगने वाला भाई बेटे के इलाज के नाम पर उसे हरिद्वार बुला रहा था। इसके बाद पीड़िता अपने पति और अपने बीमार बेटे के साथ हरिद्वार आ गई।

ब्लैकमेल करने लगा आरोपी

पीड़िता ने बताया कि वह खुद भी अजमेर में क्लीनिक चलाती है। पीड़िता का पति मेडिकल प्रोफेशन में और आगे की पढ़ाई कर रहे है। इसी कारण से उसका पति दिल्ली वापस चला गया। इसी दौरान बेटे के इलाज के नाम पर उसके धर्म भाई ने मदद की और आरोपी का घर में आना-जाना शुरू हो गया। इसके बाद मौका देखकर उसने कई बार महिला डॉक्टर के साथ रेप किया और काफी विरोध करने पर बेटे को मारने की धमकी देने लगा। जब आरोपी पीड़िता को ज्यादा परेशान करने लगा तो वह अपने बेटे को लेकर वापस अजमेर लौट आई। इसके बाद आरोपी नहीं माना तो वह उससे और ज्यादा घिनौनी डिमांड करने लगा। आरोपी ने पीड़िता को उसकी न्यूड पिक्चर्स व्हाट्सएप पर भेजी और इन्हें वायरल करने की धमकी देकर 20 लाख रुपए मांगने लगा। आरोपी ने पिक्चर्स पति को भी भेजे तब जाकर ये मामला थाने में पहुंचा।

Also Read…

300 से ज्यादा छात्राओं का वीडियो लीक; आंध्र प्रदेश के इंजीनियरिंग कॉलेज का पर्दा फाश, बाथरूम में मिला CCTV कैमरा

सुबह खाली पेट रोज पिएं इस चीज का पानी, लाभ देख कर नहीं कर पाएंगे यकीन