नई दिल्ली: हर किसी को घर को सुंदर और साफ-सुथरा बनाए पसंद होता हैं। वहीं जब घर के लोहे के दरवाजे, खिड़कियां या बाकी किसी घर की वस्तुओं पर जंग लग जाता है, तो यह न केवल उनकी खूबसूरती को कम करता है, बल्कि हटाना मुश्किल हो जाता है. हालांकि इस आर्टिकल में कुछ आसान और घरेलू उपायों की मदद से आप इस समस्या का समाधान कर सकते हैं. वहीं अपने घर के लोहे के दरवाजों और खिड़कियों को फिर से चमका सकते हैं। आइएं जानते वो उन आसान उपायों के बारे में.
जंग हटाने के लिए सफेद सिरका और नमक का उपयोग करें: अगर आपके लोहे के दरवाजे या खिड़कियों पर जंग लग गया है, तो ये आसान घरेलू नुस्खा आजमाएं। इसके लिए आपको 1 चम्मच मैदा, 1 चम्मच सफेद सिरका और 1 चम्मच नमक को मिलाकर एक पेस्ट बनाना होगा। इसके बाद पेस्ट को जंग लगी जगह पर रगड़ें और 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें।अंत में गर्म पानी से साफ कर लें। इस उपाय से जंग पूरी तरह से हट जाएगा और लोहे की सतह फिर से चमक उठेगी।
Vinegar and Slat
डिश वॉश लिक्विड का उपयोग करें: जंग को हटाने के लिए एक और तरीका ये है कि 1 गिलास पानी में 1 चम्मच सफेद सिरका और 1/2 चम्मच डिश वॉश लिक्विड मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। इसके बाद घोल को एक स्प्रे बोतल में भर लें और जंग लगी जगह पर स्प्रे करें। अंत में सॉफ्ट कपड़े से इसे साफ करें। इस उपाय के बाद आपके दरवाजे और खिड़कियां फिर से नई जैसी चमकने लगेंगी।
Dishwash Liquid
जैतून का तेल और सफेद सिरका: अगर जंग ज्यादा गहरा है, तो जैतून का तेल और सफेद सिरका मिलाकर घोल तैयार करें। इसे कपड़े की मदद से जंग लगी जगह पर लगाएं और रगड़ें। इससे जंग हटने के साथ-साथ सतह भी नई जैसी दिखने लगेगी।
Olive oil
इन आसान घरेलू उपायों की मदद से आप अपने घर के लोहे के दरवाजों और खिड़कियों को आसानी से साफ कर सकते हैं और उन्हें फिर से चमकदार बना सकते हैं।
यह भी पढ़ें: पोस्टमार्टम के बाद अंगों का वजन क्यों किया जाता है?