Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • 20 हजार लोगों को निगल चुकी है अलास्का,बरमूडा ट्रायंगल से भी खतरनाक है ये रहस्यमयी जगह

20 हजार लोगों को निगल चुकी है अलास्का,बरमूडा ट्रायंगल से भी खतरनाक है ये रहस्यमयी जगह

दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके रहस्य को आज तक कोई नहीं समझ पाया। ऐसी ही एक जगह है अलास्का ट्रायंगल

Alaska Triangle Bermuda Triangle
inkhbar News
  • Last Updated: September 5, 2024 18:15:18 IST

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसी रहस्यमयी जगहें हैं, जिनके रहस्य को आज तक कोई नहीं समझ पाया। ऐसी ही एक जगह है अलास्का ट्रायंगल, जहां से अब तक करीब 20 हजार लोग गायब हो चुके हैं। यहां जाने के बाद लोगों के साथ उनके विमान भी गायब हो जाते हैं, और कभी वापस नहीं मिलते।

1972 में गायब हुए अमेरिकी राजनेता

अलास्का ट्रायंगल का रहस्य तब दुनिया के सामने आया, जब 1972 में दो अमेरिकी राजनेताओं का एक छोटा विमान एंकोरेज से जूनो जाते वक्त अचानक लापता हो गया। इसके बाद से ही इस जगह पर होने वाले लापता लोगों की घटनाओं पर लोगों का ध्यान गया। आज यह जगह उन स्थानों में से एक है, जहां सबसे ज्यादा अनसुलझे मामले दर्ज हैं।

20 साल बाद मिली शिकार पर गए शख्स की खोपड़ी

अलास्का ट्रायंगल से जुड़े कई और भी मामले सामने आए हैं। एक ऐसा ही मामला न्यू यॉर्क के 25 वर्षीय गैरी फ्रैंक सोदरडेन का है, जो 1970 के दशक में अलास्का के जंगलों में शिकार करने गए थे, लेकिन कभी वापस नहीं लौटे। 20 साल बाद उनकी खोपड़ी मिली, जिसे जांच के बाद 2022 में उनकी खोपड़ी के रूप में पहचाना गया। माना जाता है कि किसी भालू ने उन्हें मार डाला था।

अलास्का ट्रायंगल के रहस्य पर विशेषज्ञों के दावे

अलास्का ट्रायंगल से गायब होने की घटनाओं को लेकर कई दावे किए गए हैं। कुछ लोगों का मानना है कि यहां पर चुंबकीय गतिविधियों की अधिकता है, जो लोगों को अपनी ओर खींच लेती है। वहीं, कुछ का मानना है कि यहां एलियंस रहते हैं, जो मानव गतिविधियों को स्वीकार नहीं करते।

क्या है सबसे सरल थ्योरी?

इसके अलावा, इस जगह के बारे में एक और सरल थ्योरी दी गई है कि अलास्का की यह भूमि घने जंगलों, उबड़-खाबड़ पर्वत श्रृंखलाओं और प्राकृतिक खतरों से भरी है। यहां का ठंडा मौसम और भालुओं की भरमार भी लोगों के गायब होने का कारण हो सकती है। फिलहाल, इस जगह से लापता होने वाले लोगों की सही वजह अभी तक सामने नहीं आई है।

 

ये भी पढ़ें:मोदी के यूक्रेन दौरे के बाद पुतिन का बड़ा ऐलान, शांति वार्ता में भारत-चीन और ब्राजील बनेंगे मध्यस्थ

ये भी पढ़ें: सिर पर लगी चोट से उग आई ‘सींग’ मध्य प्रदेश के श्याम लाल यादव की अनोखी कहानी