Inkhabar
  • होम
  • खबर जरा हटकर
  • आधी रात को वॉशरूम में दिखा ऐसा खतरनाक नज़ारा कि महिला की निकली चीख, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

आधी रात को वॉशरूम में दिखा ऐसा खतरनाक नज़ारा कि महिला की निकली चीख, वीडियो देखकर हो जाएंगे हैरान

छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के अमरपुर गांव में एक महिला के साथ ऐसा वाकया हुआ कि उसकी जान पर बन आई। ये घटना इतनी डरावनी थी कि वीडियो देखकर

Cobra In Bathroom Viral Video
inkhbar News
  • Last Updated: September 7, 2024 20:32:28 IST

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ के पेंड्रा जिले के अमरपुर गांव में एक महिला के साथ ऐसा वाकया हुआ कि उसकी जान पर बन आई। ये घटना इतनी डरावनी थी कि वीडियो देखकर आप भी सहम जाएंगे और कहेंगे कि भगवान ऐसी मुसीबत किसी पर ना लाए।

शौचालय में कोबरा का सामना

अमरपुर गांव में रहने वाली एक महिला जब देर रात अपने ही घर के टॉयलेट गई, तो उसके होश उड़ गए। जैसे ही उसने शौचालय का दरवाजा खोला, अंदर का नज़ारा देखकर वह चीख उठी। दरअसल, टॉयलेट के अंदर एक बड़ा कोबरा सांप फन फैलाए बैठा था।

दरवाजे के पास फुफकार रहा था कोबरा

जैसे ही महिला शौचालय के अंदर घुसी, उसने दरवाजे के पास से फुफकारने की आवाज सुनी। जब उसने ध्यान से देखा, तो दरवाजे के बगल में एक इंडियन कोबरा फन फैलाए खड़ा था। सांप को देखकर महिला घबरा गई और शौचालय में ही फंस गई। उसकी चीख पुकार सुनकर परिवार के बाकी सदस्य भी वहां पहुंचे।

10 मिनट की मशक्कत के बाद पकड़ा गया सांप

परिवार के लोगों ने तुरंत सर्पमित्र द्वारिका कोल को बुलाया। द्वारिका कोल के पहुंचने के बाद 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया गया। तब जाकर घरवालों ने राहत की सांस ली।

बरसात में सांपों का निकलना आम

गौरतलब है कि, छत्तीसगढ़ के ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के मौसम में सांपों का घरों में निकलना आम बात है, लेकिन इस तरह का खतरनाक सामना किसी की भी जान जोखिम में डाल सकता है।

 

ये भी पढ़ें:तीन-तीन रशियन लड़कियों के साथ कर रहा था मौज-मस्ती, फिर जो हुआ…देखिए वीडियो

ये भी पढ़ें:बेटे की पहली हत्या पर पिता ने की थी तारीफ, 13 साल की उम्र में तोहफे में दी थी बंदूक