Inkhabar
  • होम
  • राज्य
  • कर्मचारी ने नहीं की बाइक ठीक, तो भड़के शख्स ने लगा दी ओला के शो-रूम में आग

कर्मचारी ने नहीं की बाइक ठीक, तो भड़के शख्स ने लगा दी ओला के शो-रूम में आग

बेंगलुरु: कर्नाटक के कलबुर्गी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्राहक ने OLA शोरूम में आग लगा दी है। वहीं घटना की वजह ग्राहक की ई-बाइक में आई खराबी और शोरूम कर्मचारियों द्वारा बार-बार की गई अनदेखी बताई जा रही है। ई-बाइक को नहीं किया ठीक जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय […]

Ola Showroom Kalaburagi
inkhbar News
  • Last Updated: September 11, 2024 20:26:33 IST

बेंगलुरु: कर्नाटक के कलबुर्गी से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ग्राहक ने OLA शोरूम में आग लगा दी है। वहीं घटना की वजह ग्राहक की ई-बाइक में आई खराबी और शोरूम कर्मचारियों द्वारा बार-बार की गई अनदेखी बताई जा रही है।

ई-बाइक को नहीं किया ठीक

जानकारी के मुताबिक, 26 वर्षीय मोहम्मद नदीम ने एक महीने पहले OLA की एक ई-बाइक खरीदी थी, जो कि पेशे से मैकेनिक हैं। हालांकि बाइक खरीदने के 1-2 दिन बाद ही उसमें बैटरी और साउंड सिस्टम से जुड़ी तकनीकी समस्याएं आने लगीं। इन समस्याओं के समाधान के लिए नदीम ने कई बार शोरूम के चक्कर लगाए और कर्मचारियों से मदद की गुहार लगाई। इसके बावजूद न तो उसकी शिकायतों पर ध्यान दिया गया और न ही उसकी ई-बाइक को ठीक किया गया।

6 गाड़ियां और कंप्यूटर

बार-बार शिकायतें करने के बाद भी जब कोई मदद नहीं मिली, तो गुस्से में आकर नदीम ने कड़ा कदम उठाया। बात दें, शख्स मंगलवार को शोरूम में कर्मचारियों के साथ तीखी बहस के बाद पेट्रोल लेकर शोरूम में आग लगा दी। इस घटना में शोरूम में खड़ी 6 गाड़ियां और कंप्यूटर सिस्टम जलकर पूरी तरह से नष्ट हो गए। बताया जा रहा है कि इस घटना से करीब 8.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

गुस्से में लगा दी आग

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद नदीम ने करीब 1.4 लाख रुपये में एक ई-बाइक खरीदी थी, लेकिन लगातार हो रही तकनीकी खराबियों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। शोरूम कर्मचारियों की अनदेखी और खराब सेवा ने नदीम को इतना गुस्सा दिला दिया कि उसने इस हरकत द्वारा अपना गुस्सा व्यक्त किया। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया और आरोपी मोहम्मद नदीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह साफ़हो सके कि शोरूम कर्मचारियों द्वारा किस हद तक लापरवाही बरती गई थी। वहीं, शोरूम प्रबंधन ने भी इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: 13 साल की लड़की ने हवा में उठा लिया तेज रफ्तार ऑटो, बचाई मां की जान