Inkhabar
  • होम
  • दुनिया
  • जिस मुस्लिम महिला से राहुल के मिलने पर मचा बवाल, उसने सगे भाई को बना लिया अपना शौहर

जिस मुस्लिम महिला से राहुल के मिलने पर मचा बवाल, उसने सगे भाई को बना लिया अपना शौहर

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान पाकिस्तानी परस्त और आजाद कश्मीर की समर्थक इल्हान उमर से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही राहुल निशाने पर हैं। लोगों उनपर भारत विरोधी महिला से मिलने का आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी ने भी […]

Ilhan Omar
inkhbar News
  • Last Updated: September 12, 2024 11:57:48 IST

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान पाकिस्तानी परस्त और आजाद कश्मीर की समर्थक इल्हान उमर से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद से ही राहुल निशाने पर हैं। लोगों उनपर भारत विरोधी महिला से मिलने का आरोप लगा रहे हैं। बीजेपी ने भी चारों तरफ से राहुल को इस मुद्दे पर घेर लिया है।

पाकिस्तानपरस्त से मिले राहुल गांधी

मंगलवार को राहुल गांधी ने रेबर्न हाउस में अमेरिकी कांग्रेस के सदस्यों से मुलाकात की। राहुल से मुलाकात करने आये प्रतिनिधिमंडल में इल्हान उमर भी शामिल थीं। सोशल मीडिया पर अब उनके मुलाकात को लेकर सवाल उठाये जा रहे हैं। इल्हान उमर अपने भारत-विरोधी बयानों की वजह से कुख्यात है। वो हर मुद्दे पर पाकिस्तान को सपोर्ट करती है और आजाद कश्मीर का नारा भी बुलंद कर चुकी है। इल्हान उमर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर का दौरा कर चुकी है। इस दौरे का अमेरिका और भारत ने विरोध किया था। राहुल गांधी उसी महिला से जाकर मुलाकात कर रहे हैं।

सगे भाई से निकाह

इल्हान मुस्लिम देशों में एक सेलिब्रेटी के तौर पर जानी जाती हैं। इस्लामिक एजेंडों के सामने वो अपने मुल्क अमेरिका का भी ख्याल नहीं रखती। कश्मीर, भारतीय मुसलमान और पीएम मोदी पर वो कई बार आपत्तिजनक टिप्पणी कर चुकी है। इल्हान मूल रूप से सोमालिया की रहने वाली है। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक चुनावी रैली में इल्हान पर आरोप लगाया था कि उसका दूसरा पति अहमद इल्मी उसका सगा भाई है। डेली मेल में छपी रिपोर्ट के अनुसार सोमाली समुदाय के एक नेता ने भी इस बात की पुष्टि कि इल्हान ने अपने सगे भाई से निकाह कर रखा है। दोनों का DNA सौ फीसदी मिलता है।

 

ये हैं दुनिया के सबसे कम कर्ज वाले 4 देश, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान